जीवन में कई बार हम थककर रुक जाते हैं, लक्ष्य धुंधला लगने लगता है और आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे में एक अच्छी life changing story in Hindi हमें वह ऊर्जा दे सकती है जो हजारों शब्दों की सलाह नहीं दे पाती। इस संग्रह में 6 ऐसी प्रेरणादायक हिंदी कहानियाँ हैं जो बताती हैं कि गिरकर उठना क्या होता है, सच्चा लक्ष्य कैसे तय होता है, और लगन व आत्मविश्वास के बल पर असंभव को भी संभव कैसे बनाया जाता है। ये कहानियाँ बच्चों, छात्रों और बड़ों — सभी के लिए उतनी ही प्रेरणादायक हैं।
1. जो होता हैं अच्छे के लिए होता हैं:

रमेश अपनी माँ के साथ एक झोपड़ी में रहता था। उसका सहारा देने वाला और कोई नहीं था। उसकी माँ उसे हमेशा बहादुर लोगों की कहानी सुनाया करती थी। जिसे सुनकर रमेश का आत्मविश्वास बढ़ जाता था। एक दिन मौसम खराब था। रमेश और उसकी माँ झोपड़ी में बैठे हुए थे। तभी अचानक तेज तूफान, गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी। तूफान बहुत तेज हो चुका था। जिसकी वजह से पेड़ पौधे गिरने लगे।
तूफान अपने साथ रमेश के घर का छप्पर भी उड़ा ले गया। रमेश और उसकी माँ कई घंटों घर के एक कोने में भीगते हुए बैठे रहे। जब बारिश और तूफान खत्म हो गया तो दोनों बाहर आकर अपने घर को देखकर बहुत दुखी हुए। तभी रमेश ने अपनी माँ से पूछा, “माँ आप अक्सर कहती हो जो भी होता हैं अच्छे के लिए होता हैं। आज तूफान से हमारा घर टूट गया, इसमे क्या अच्छा हैं।
उसकी माँ बहुत दुखी थी, लेकिन वह साहसी थी। उसने अपने बच्चे से कहा, “बेटा जब भी पेड़ से पत्ते टूटकर गिरते हैं तो वहाँ पर नए पत्ते जरूर आते हैं।” इसलिए हमें विश्वास रखना चाहिए कि इसमें भी कुछ न कुछ अच्छा जरुर होगा। अगले दिन उस गाँव के मुखिया तूफान से नुकसान हुए घरों का पाता लगाने आए।
उन्होंने रमेश के घर की तरह कई घर की लिस्ट बनाकर अपने जिलाधिकारी तक पहुँचा दिया। जिलाधिकारी अगले दिन उस गाँव का निरीक्षण करने के लिए आए। उन्होंने लोगों की हालत देख पक्के मकान बनवाने का आदेश दे दिया। कुछ ही दिन में रमेश का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।
एक दिन उसकी माँ ने कहा, “बेटा देखा मैंने कहा था, जो भी होता हैं अच्छे के लिए होता हैं।” अगर आज हमारा घर नहीं टूटा होता तो हम पक्के मकान कभी नहीं बना पाते। इसलिए बेटा, हमें किसी भी परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। हमें धैर्य और संयम बनाकर रखना चाहिए। इसके अलावा हमें एक बात पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए कि आज दुख हैं, तो कल सुख जरूर आएगा। बशर्ते आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।
नैतिक सीख:
किसी भी परिस्थिति में अपने धैर्य को कभी नहीं खोना चाहिए।
2. निरंतरता का महत्व:

कुछ बच्चे गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। उस गुरुकुल के आचार्य बच्चों को आध्यात्मिक, भौतिक और व्यवहारिक ज्ञान के बारें में समझाया करते थे। प्रतिदिन प्रातःकाल के समय आचार्य शिष्यों को लेकर नदी तक घूमने जाया करते थे। गुरुजी वहाँ पर अपने साथ लिए एक लोटे को रगड़-रगड़ कर साफ किया करते थे।
आचार्य को ऐसा करते देख, एक दिन एक शिष्य ने पूँछा- “गुरुदेव आप प्रतिदिन इस लोटे को रगड़ कर साफ क्यों करते हैं? इसे आप एक सप्ताह में भी साफ कर सकते हैं।” गुरुजी अपने शिष्य की बातों को स्वीकारते हुए कहा, “ठीक हैं इसे एक सप्ताह बाद ही साफ करेंगे।” धीरे-धीरे समय बीता एक सप्ताह बाद गुरुजी बच्चे को वही लोटा देते हुए कहा, “इसकी सफाई कर वही पुरानी चमक वापस लाओ।”
और देखें: परिश्रम का महत्त्व
शिष्य ने कई बार उस लोटे को साफ किया। लेकिन, उसकी पुरानी चमक नहीं आ सकी। शिष्य ने गुरु जी को लोटा देते हुए कहा, आचार्य इससे ज्यादा और साफ नहीं हो पायेगा। आचार्य ने कहा, ठीक इसी प्रकार अगर हम प्रतिदिन अपने आप को निखारेंगे नहीं तो हमारे अंदर ईर्ष्या, द्वेष और नफरत जैसी गंदगी जमा हो जाएगी। जिसे दूर कर पाना आसान नहीं होगा।
कहानी से सीख:
मंजिल प्राप्त करने के लिए हमें प्रतिदिन चलना पड़ता हैं। एक दिन में हमें मंजिल नहीं प्राप्त हो सकती।
3. सीखने की तीव्र इच्छा:

मिस्टर मल्होत्रा एक होटल के मालिक थे। उनको खीर बहुत पसंद थी। उनके होटल में जो भी रसोइये (कुक) आता। सभी खूब प्रशिक्षित होते परंतु उनके द्वारा बनाई गई खीर मिस्टर मल्होत्रा को कभी पसंद नहीं आई। इसलिए कुछ ही दिनों में उनका हिसाब कर दिया जाता था।
एक दिन मिस्टर मल्होत्रा अचानक दौरे पर आए। अपने होटल में ही खाना खाने की इच्छा व्यक्त की। उसने मैनेजर को भोजन की व्यवस्था करने को कहा। मैनेजर ने कहा- सर! भोजन तैयार है पर आपकी मनपसंद खीर में कुछ समय लग जाएगा।
मिस्टर मल्होत्रा जी के पास पर्याप्त समय था। उन्होंने प्रतीक्षा कर ली, कुछ देर बाद मैनेजर ने उनके टेबल पर वेटर से खाना लगवा दिया। मिस्टर मल्होत्रा ने भोजन में सबसे पहले खीर को चखा इस बार खीर स्वादिष्ट थी। मिस्टर मल्होत्रा ने पूछा- यह खीर किसने बनाई है। ऐसी स्वादिष्ट खीर पहले कभी नहीं बनी।
मुझसे पूछे बिना कोई नया कुक रख लिया गया है क्या? मैनेजर ने कहा नहीं सर, “आज कुक को कहीं जाना था। इसलिए, कुक ने खीर नहीं बनाई। वह अपना बाकी काम समाप्त करके चला गया।” परंतु अचानक आपके कहने पर यह खीर मोहन ने बनाई है।
वह बचपन से ही यहाँ काम कर रहा है। तब मोहन को बुलाकर मल्होत्रा जी ने पूछा- “तुमने यह खीर कैसे बनाई? मोहन ने कहा- “सर! जब मैंंने यह सुना कि आपके लिए खीर बनाना है तो मैं खुशी से फूला न समाया। मेरा हृदय ही नहीं रोम-रोम पुलकित हो उठा और भगवान को मैंने धन्यवाद दिया कि आज मुझे मलिक के लिए खीर बनाने का अवसर मिल रहा है।”
फिर मैं पूरी लगन से खीर बनाने में जुट गया। खीर में जो सामान मैंने उस्ताद को डालते हुए देखा था। वही डाल दिया और जैसे-जैसे वे करते थे। मैंने धैर्यपूर्वक वही किया और खीर बन गई। मेरे पास खुद का कोई सर्टिफिकेट नहीं है। बस काम को सीखने की तीव्र इच्छा व लगन अवश्य है। बस इसी से ये थोड़ा बहुत सीख गया हूँ।
मल्होत्रा जी ने खुश होकर उसे अपने होटल में सदा के लिए मुख्य रसोइया नियुक्त कर दिया। सत्य यही है कि किसी भी कार्य के प्रति ठीक नीयत, तीव्र इच्छा व लग्न तथा विनम्रता हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
नैतिक शिक्षा:
मेहनत और लगन कभी खराब नहीं जाती हैं।
4. प्रबल आत्मविश्वास:

राजेन्द्र पढ़ने में बहुत तेज था। उसकी परीक्षाएं खत्म हो चुकी थी कुछ दिन बाद परिणाम घोषित हुआ। वह अपने प्रिंसपल के पास गया। प्रिंसपल राजेन्द्र से कहते हैं- राजेन्द्र परीक्षाफल घोषित हो गया हैं। लेकिन, तुम्हारा नाम नहीं हैं। राजेन्द्र प्रिंसपल से कहता हैं- “सर ऐसा असंभव हैं, आप एक बार फिर से मेरा नाम परीक्षाफल में देखे, मुझे पूरा विश्वास हैं कि मेरा नाम जरूर होगा।”
प्रिंसपल राजेन्द्र के ऊपर गुस्सा होते हुए कहा- “अब तुम मुझे बताओगे कि मुझे कहाँ पर देखना चाहिए, तुम अनुत्तीर्ण हो गए हो।” राजेन्द्र ने फिर से प्रिंसपल से कहा, “श्रीमानजी! कृपया आप एक बार फिर से परीक्षाफल देख ले, मेरा नाम जरूर होगा। क्योंकि, मेरी परीक्षा अच्छी हुई थी।”
और कहानी पढ़ें: मेहनत और सफलता की कहानियाँ
प्रिंसपल ने कहा- “अगर तुम परीक्षा में उत्तीर्ण हुए होते तो परीक्षाफल में तुम्हारा नाम अवश्य होता। तुम अब कक्षा में जाओ फिर से पढ़ाई करो और मेरा समय खराब मत करो।” मैं तुम पर मेरा समय खराब करने के जुर्म में दस रुपये का जुर्माना लगाता हूँ। अब मेरा और अधिक समय खराब किया तो तुम्हारा जुर्माना बढ़ा दूंगा।
राजेन्द्र ने फिर से प्रिंसपल को याद दिलाते हुए कहा- “सर हो सकता हैं गलती से मेरा नाम छूट गया हो, कृपया एक बार आप फिर से चेक करवा ले, तो मेरे लिए अच्छा होगा।” प्रिंसपल, गुस्से में उसके जुर्माने को बढ़ाकर पचास रुपए तक कर दिया। प्रिंसपल और राजेन्द्र की बातचीत चल रही थी, इतने में स्कूल का हेड क्लर्क प्रिंसपल से मिलने आया।
उसने प्रिंसपल से कहा, “सर एक गलती हो गई, स्कूल का एक बच्चा जिसके मार्क्स सबसे अधिक हैं। उसका नाम परीक्षाफल में अंकित होने से रह गया।” प्रिंसपल ने पूछा वह छात्र कौन हैं? हेड क्लर्क कहता हैं- ”सर उस बच्चे का नाम राजेन्द्र प्रसाद हैं।” वहीं खड़े बच्चे ने कहा- “सर मैं आप से कह रहा था कि परीक्षा परिणाम में कही गलती हुई हैं।”
प्रिंसपल अपनी कुर्सी से उठकर बच्चे को अपने गले से लगा लिए। वह बच्चे से कहता हैं ऐसा मजबूत आत्मविश्वास अपने जीवन में हमेशा तथा हर परिस्थितियों में बनाए रखना। क्या आपको पता हैं वह बच्चा कौन था? वह बच्चा भारत का प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
नैतिक शिक्षा:
अपनी महेनत और लगन के साथ-साथ अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत और अडिग बनाए रखना चाहिए।
5. लक्ष्य पर निगाह:

वैभव एक होनहार लड़का था। उसे जीवन में कुछ करना था। जिसके लिए वह हमेशा उत्साहित रहता था। उसने सेना में जाने का मन बना लिया था। एक दिन उसके मामा घर पर आए। उसके मामा सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर थे। वैभव अपने मामा से मिलकर बहुत खुश था। क्योंकि उसके सभी सवालों के जबाब उसके मामा दिए जा रहे थे।
मामा जी रात्री का भोजन कर रहे थे। वैभव भी उनके साथ खाना खा रहा था। तभी मामा जी ने पूछा, “मेरे प्यारे भांजे तुम बड़े होकर क्या बनना चाहते हो।” वैभव ने कहा, “मामा जी मैं अभी तक तो सेना में सिपाही बनना चाहता था। लेकिन आज मैं आपके वर्दी पर लगे सितारे देखकर अपना लक्ष्य बदल दिया। मुझे भी लेफ्टिनेंट कमांडर बनना हैं।
मामा जी ने अपने भांजे की बात सुनकर तेजी से हँसे। उन्होंने कहा, अच्छा हुआ मेरे सीनियर सर मेरे साथ नहीं आए नहीं तो मेरा भांजा उनके वर्दी पर लगे सितारे देखकर उनके जैसा बनने की कोशिश करता। मामाजी अपने भांजे को समझाते हुए कहा, “सबसे पहले आप अपनी क्षमता के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित करो, फिर उस लक्ष्य के प्रति अपनी नजर हमेशा बनाकर रखो। देखना सफलता एक दिन आपके कदम चूमेगी।
नैतिक सीख:
सही दिशा में प्रयास से सफलता एक दिन जरूर मिलती हैं।
6. शिक्षा का महत्त्व:

देवनगर नामक गाँव में सोनू नाम का एक लड़का रहता था। सोनू का गाँव बहुत छोटा था। उस गाँव में लगभग दस से पंद्रह घर थे। सभी किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे थे। उसके गाँव में कोई भी व्यक्ति पढ़ा-लिखा नहीं था। क्योंकि उस गाँव की मान्यता थी कि अगर इस गाँव में कोई बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जाएगा तो उस गाँव में सूखा पड़ जाएगा। जिसके कारण उस गाँव में भुखमरी फैल जाएगी।
इसी बात का फ़ायदा दूसरे गाँव के लोग उठाते थे। वे इस गाँव के लोगों को अपने घरों में काम करवाने के लिए ले जाते थे। यह बात सोनू को अच्छी नहीं लगती थी। वह दूसरे गाँव के बच्चों को देख बहुत प्रेरित होता था। उसके अंदर कुछ करने की चाहत थी। एक दिन शाम को सोनू अपने दादा से पूछा, “दादा जी स्कूल जाने से सूखा कैसे पड़ सकता हैं।”
इसी तरह की और कहानी देखें: शिक्षा बड़े काम की चीज
दादाजी ने सोनू को पूरी कहानी सुनाते हुए कहा- “मेरे बाबा कहते थे कि एक बार इस गाँव के बच्चे स्कूल जाना शुरू किए थे। उसी साल पूरे गाँव में सूखा पड़ गया। तब से हमारे गाँव का कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता। सोनू को बात समझ आ गई। जरूर हमारे गाँव वालों को कोई भ्रम हो गया हैं। वह गाँव वाले से चुपके-चुपके स्कूल जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे कई साल बीत गए। लेकिन उस गाँव में कभी सूखा नहीं पड़ा।
धीरे-धीरे सोनू ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली। उसने अपने गाँव के मुखियाजी से मिलकर पूरी बात बता दी। उसने अपने गाँव में एक स्कूल खोला। एक दिन गाँव के मुखिया जी ने सभी लोगों को बुलाकर सोनू के बारें में पूरी बात बता दी। गाँव के लोग अब अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना शुरू कर दिया। सोनू ने सभी गाँव वालों से कहा, “हमे जाने अनजाने में चली आ रही पुरानी प्रथा को बदलना चाहिए।
नैतिक सीख:
जीवन में कुछ करने की चाहत हो तो व्यक्ति अपने आप रास्ते खोज लेता हैं।
🙋♂️ FAQs – जीवन बदलने वाली हिंदी कहानियाँ
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.

