Desi Kahani – 3 असली गाँव की देसी प्रेम कहानियाँ हिंदी में

📅 Published on July 7, 2026
🔄 Updated on July 6, 2026
You are currently viewing Desi Kahani – 3 असली गाँव की देसी प्रेम कहानियाँ हिंदी में
AI generated illustration

शहरों की चकाचौंध से दूर, गाँव की पगडंडियों पर भी प्यार खिलता है — और वो प्यार होता है एकदम सच्चा, बेपनाह और ज़िंदगी भर का। इस पेज पर तीन ऐसी desi kahani पेश हैं जो आपको मिट्टी की सोंधी खुशबू जैसी लगेंगी। राजू ने हिना को बदमाशों से बचाया और दिल दे बैठा, दादा-दादी का पुराना वादा जो सालों बाद निभाया गया, और बचपन के दोस्त जो बड़े होकर जीवनसाथी बने — हर कहानी देसी रंग में रंगी है।

1. Desi Love Story in Hindi – बेपनाह प्यार:

desi-love-story-in-hindi
Image sources: bing.com

नहरपुर गाँव में राजू नाम का एक लड़का रहता था। उसकी उम्र लगभग सोलह साल रही होगी। उसके पिता दूध बेचने का काम किया करते थे। राजू पढ़ाई में बहुत तेज था। वह बरहवी कक्षा में पढाई करता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी तरह से उसके घर का गुजर-बसर हो रहा था। राजू के पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। कभी-कभी राजू अपने पिता की साइकिल लेकर दूध देने जाया करता था।

अचानक एक दिन राजू के पिता की मृत्यु हो गई। राजू अपने पिता को खोने का सदमा बर्दस्त नहीं कर पाया। जिसके कारण उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। कुछ दिन बाद उसकी माँ राजू को समझाते हुए बोली, “बेटा राजू इस तरह से खामोस बैठे रहने से हमारी समस्या और बढ़ती जाएगी। हमें अनेकों नुकसान का सामना करना पड़ेगा। राजू ने कहा, “माँ मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मेरी पढ़ाई और घर का खर्च कैसे चलेगा?”

राजू की माँ ने कहा, “बेटा तुम्हारे पिता ने हमें जहाँ छोड़ा हैं, हम वही से फिर शुरुआत करेंगे। अब तुम्हें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता की तरह दूध भी बेचना पड़ेगा। राजू ने कहा, “माँ मैं अपने घर की परिस्थितियाँ बदलने के कुछ भी करने को तैयार हूँ।” उस दिन से राजू अपनी पढ़ाई के साथ-साथ घर-घर जाकर दूध बेचने लगा। देखते-देखते उसके घर की स्थिति बदलने लगी।

ठंड का महिना था, भयानक कोहरा पड़ रहा था। दो मीटर के आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। उस दिन राजू सुबह-सुबह दूध बेचने जा रहा था। रास्ते में राजू को बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। राजू अपनी साइकिल सड़क के किनारे खड़ी करके आगे गया तो देखा कि एक लड़की तेजी उसकी तरफ भागती चली आ रही थी। राजू ने उस लड़की का हाथ पकड़ कर अपने पीछे छिपा लिया।

बदमाशों ने राजू से कहा, “तुम यहाँ से चले जाओ वरना हम तुम्हें मार देंगे। राजू ने तुरंत एक-एक को मारकर नीचे गिरा दिया। राजू की मार देख दो बदमाश भाग निकले। लेकिन तीसरा बदमाश राजू से काफी देर तक लड़ाई करता रहा। राजू ने उसको भी बहुत मारा। अंत में जाते-जाते उसने राजू के कंधे पर चाकू मार दिया। राजू ने उसे मारने के लिए काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह जंगल की तरफ भाग कर चला गया।

और भी देखें: अभय और मालती की प्यार भरी कहानियाँ

राजू वापस अपनी साइकिल के पास आया तो देखा, वह लड़की वही खड़ी थी। उसे देख राजू पहचान गया कि यह तो सेठ धनीराम की बेटी हिना हैं। उसके घर पर वह प्रतिदिन दूध देने जाता हैं। राजू ने उससे पूछा तुम यहाँ कैसे? उसने कहा, “मैं कोचिंग पढ़ने गई थी। बीच रास्ते में मुझे इन बदमाशों ने घेर लिया।” वह बहुत डर हुई थी। जिसके कारण थर-थर-थर काँप रही थी।

राजू ने कहा- “तुम चिंता मत करो, मैंने उन्हे मारकर भगा दिया।” इतना सुनते ही वह राजू को जोर से पकड़कर रोने लगी। राजू ने उसे साइकिल पर बैठाकर उसके घर पर छोड दिया। हिना उस रात सो न सकी। वह तरह-तरह की बातें सोचती रही। मन ही मन उसके दिल में राजू के लिए प्यार उमड़ने लगा। वह सुबह होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

बेपनाह-प्यार
Image sources: bing.com

सुबह उसके दरवाजे की घंटी बजी। उसने गेट खोला तो देखा राजू दूध लिए खड़ा था। हिना राजू को घर के अंदर आने के लिए कहा। हिना ने राजू को मुस्कुराते हुए धन्यवाद किया। वह राजू के प्रति अपना प्यार जाहिर करने लगी। लेकिन राजू इन सभी बातों पर ध्यान नहीं दे रहा था।

एक दिन सुबह-सुबह राजू दूध लेकर उसके घर पर आया। उस दिन हिना के घर पर कोई नहीं था। वह बिना कुछ सोचे समझे उसे कसकर अपनी बाहों में पकड़ ली। उसने कहा, “राजू I love you!” मैं तुमसे बेपनाह प्यार करती हूँ। मैं तुम्हारे बिना एक पल भी नहीं रह सकती। राजू मुझे यहाँ से अपने पास ले चलो। राजू ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थी।

उसने राजू से कहा, “राजू! अगर मेरे जीवन में तुम्हारे अलावा कोई और आया तो मैं अपने आप को खत्म कर लूँगी।” उसकी बातों को सुनकर राजू को बहुत बड़ा झटका लगा। उसने हिना से कहा, “तुम ऐसा कुछ मत करना, मैं तुम्हें अपने साथ ले चलूँगा।” अब राजू और हिना की love story शुरू हो चुकी थी।

एक दिन उन दोनों को बाहें में बाहें डाले हिना के पिता ने देख लिया। उसे दिन उसके पिता ने हिना को बहुत डांटा। जबकि वह राजू के घर जाकर उसको बहुत भला-बुरा कहा। राजू ने उसे सारी बात समझाने की कोशिश की। लेकिन हिना के पिता ने उसकी एक बात भी नहीं सुनी। एक दिन मौका पाकर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। राजू और हिना एक साथ रहने लगे। दोनों ने अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खुश थे।

2. देसी प्रेम कहानी – किया हुआ वादा:

promise-made
Image sources: bing.com

मोहित की उम्र लगभग पाँच साल रही होगी। एक दिन उसके दादा अपने ससुराल गए हुए थे। ससुराल में उनकी अच्छी मेहमान नवाजी हुई। जिससे उसके दादा वहाँ पर कुछ और दिन रुक गए। एक दिन सुबह-सुबह वे खेत से टहलकर वापस घर आ रहे थे। गाँव के बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर चाय-नाश्ता करवाने लगा। दादाजी ने देखा कि उनके घर में एक प्यारी गुड़िया खेल रही थी।

दादाजी ने उसे अपने गोद में उठाकर दुलार करने लगे। दादा जी ने बातों-बातों में उस व्यक्ति को वचन दे दिया कि आपके पोती सरिता के साथ हम अपने पोते मोहित की शादी करेंगे। उस समय उस बच्ची की उम्र लगभग चार साल रही होगी। धीरे-धीरे दोनों बच्चे बड़े हो चुके थे। एक दिन सरिता के दादा मोहित के घर पर आए। उन्होंने कहा, “समधी जी कई साल पहले दिए वचन आपको याद हैं ना?”

मोहित के दादा हँसते हुए, हाँ…हाँ क्यों नहीं मुझे अपने दिए हुए वचन अच्छे से याद हैं। सरिता के दादा ने कहा, “तो मेरी समझ से अब दोनों बच्चों के बंधन में बांधने का समय आ चुका हैं। दोनों सहमत हो गए। शादी की तारीख भी पक्की हो गई। अब मोहित सरिता से चुपके-चुपके मिलना भी शुरू कर चुका था। सरिता और मोहित दोनों का लगाव काफी बढ चुका था। दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करने लगे थे।

इसे भी देखें: राजीव और सरिता की प्रेम कहानी

एक दिन मोहित साइकिल से गिर गया। जिसके कारण उसका एक पैर टूट गया। उसके घर वालों ने प्लास्टर लगवाया। एक दिन उसके दादा सरिता के घर पर गए। वे सरिता के दादा के सामने अपने दोनों हाथों को जोड़ते हुए कहा, “मेरे पोते का एक पैर टूट गया।” अभी उसका इलाज चल रहा हैं। क्या पता वह ठीक हो पाए या नहीं। इसलिए आप अपने पोती के लिए कोई अच्छा लडका देख लो।

desi-love-story
Image sources: bing.com

मोहित के दादा की बातों को सुनकर सरिता के दादा ने कहा, “समधी जी हम दोनों मिलकर मोहित को ठीक करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।” लेकिन हम यह रिश्ता खत्म नहीं करेंगे। जरा सोचो अगर आज मेरी पोती के साथ ऐसा कुछ हुआ होता तो। मोहित के दादा ने सरिता के दादा की बातों को सुनकर उन्हें अपने गले से लगा लिया। कुछ समय बाद मोहित पूरी तरह से ठीक होकर चलने लगा। उसके दादा ने दोनों की धूम-धाम से शादी कर दी। इस तरह से उन्होंने अपना किया हुआ वादा निभा दिया।

3. Desi Kahani – बचपन का प्यार:

romantic-desi-kahani
Image sources: bing.com

सुरेश और सलोनी दोनों एक साथ पढाई करते थे। सुरेश एक गरीब लोहार का बेटा था। उसके पिता लकड़ियों का काम करते थे। जबकि, सलोनी के पिता सुनार थे। उनकी अच्छी खासी आमदनी थी। सलोनी और सुरेश दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे। धीरे-धीरे दोनों बड़े हो रहे थे। उनका प्यार भी एक दूसरे के लिए और बढ़ता जा रहा था। सुरेश सलोनी के दुख-सुख में हमेशा साथ देता था।

एक दिन स्कूल के पिकनिक पर सुरेश ने सलोनी को प्रपोज कर दिया। सलोनी उसे अपने बाहों से लगाते हुए कहा, “Thank you! my life partner” उस दिन से दोनों एक दूसरे को अपना जीवन साथी मनाने लगे। एक दिन दोनों आपस में बातचीत करते हुए घर जा रहे थे। बीच रास्ते में सलोनी के गाँव का एक व्यक्ति उन दोनों को देख लिया। उसने सलोनी के पिता से जाकर सारी बात बता दी।

रोमांटिक कहानी: कॉलेज का पहला प्यार

सलोनी के पिता ने कहा, “तुम उस लोहार के बच्चे का साथ छोड़ दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।” सलोनी ने कहा, “पापा हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। बहुत जल्द हम दोनों शादी भी करने वाले हैं। उसकी बातों को सुनकर उसके पिता ने उसे फटकार लगाया। वह गुस्से से भरे हुए सुरेश के घर पहुँच गए। वहाँ पहुंचकर सुरेश से कहा, “तुम मेरे बेटी का साथ छोड़ दो, तुम्हारे लिए यही अच्छा होगा।”

सुरेश के पिता सलोनी के पिता को समझाते हुए कहा, “सेठ जी हम दोनों की खुशी हमारे बच्चों की खुशी में हैं। इसलिए हम दोनों के लिए अच्छा होगा कि हमें अपने बच्चों का साथ देना चाहिए। लेकिन सलोनी के पिता ने सुरेश के पिता की एक बात नहीं मानी। एक दिन सलोनी और सुरेश ने कोर्ट मैरेज कर लिया। सलोनी सुरेश को लेकर अपने पिता के पास गई।

childhood-love
Image sources: bing.com

सलोनी ने कहा, “पिता जी सुरेश और मैं दोनों बचपन के दोस्त हैं। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हमने जो कुछ भी किया हैं अपनी मर्जी से किया हैं। उसने आगे और अपने पिता को और बहुत कुछ समझाया। उसके पिता ने कहा, “ठीक हैं बेटा, आप दोनों की खुशी में हमारी भी खुशी हैं। लेकिन हम तुम दोनों की शादी धूम-धाम से करेंगे।

सलोनी के पिता ने सुरेश के घर पर अपनी बेटी का रिश्ता लेकर गए। दोनों परिवार बहुत खुश थे। एक दिन दोनों की बहुत धूम-धाम से शादी हो गई। सुरेश और सलोनी अपने बचपन के प्यार के साथ खुशी-खुशी रहने लगे।

Leave a Reply