आज के दौर में प्यार सिर्फ आमने-सामने नहीं होता — वो एक Facebook post में, एक WhatsApp message में, एक profile picture में भी शुरू हो सकता है। इस पेज पर दो ऐसी online love story in hindi में हैं जो बताती हैं कि digital दुनिया का प्यार भी उतना ही सच्चा होता है जितना real life का। राजू-नेहा की Facebook दोस्ती जो मुंबई में शादी तक पहुँची, और मेघा का वो साहसी फैसला जिसने सोशल प्रेशर को चुनौती दी — पढ़िए और सोचिए, क्या आपकी भी कोई ऐसी online kahani है?
1. Online Love Story – राजू और नेहा की दिलचस्प प्रेम कहानी:

राजू और नेहा लगभग बीस साल की उम्र में थे। दोनों एक दूसरे को फ़ेसबुक के माध्यम से जानते थे। दोनों आमने-सामने कभी नहीं मिले थे। नेहा ने राजू की पोस्ट देखकर अनुमान लगा लिया था कि वह किस तरह का लड़का हैं। धीरे-धीरे दोनों को ऑनलाइन बातें करते हुए कई महीने बीत चुके थे। अब दोनों की फोन से भी बातें होने लगी थी।
लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह थी कि नेहा मुंबई में रहती थी। जबकि राजू बिहार में रहता था। दोनों का मिलना आसान नहीं था। राजू किसी लड़की से बात करता हैं। इस बात की खबर उसके बड़े भाई श्याम को पता चल गई। एक दिन श्याम ने राजू को अपने पास बैठाकर खूब समझाया कि इस तरह के रिश्ते में अक्सर धोखा मिलता हैं। इसलिए, तुम किसी ऐसी लड़की के चक्कर में मत फँसो, जिससे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाए।
राजू ने नेहा से बात की कि ‘तुम मुझसे शादी करोगी’ नेहा ने जबाब दिया, “क्या हुआ? इतनी जल्दी इस तरह के फैसले लेना हम दोनों के लिए सही रहेगा?” राजू ने कहा, “अगर तुम हाँ कहती हो तो मैं तुम्हारे बारें में अपने घर पर बातचीत करू।” नेहा ने जब अपने घर में शादी की बात की, तो उसके घर के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। क्योंकि, यह रिश्ता दूर का था।
लेकिन, नेहा ने राजू को यह बात नहीं बताई कि दूर के कारण उसके घर वाले यह रिश्ता मानने को तैयार नहीं हो रहे। जबकि, राजू ने अपने घर के सभी लोगों को इस शादी के लिए हाँ करवा लिया था। एक दिन बातों-बातों में नेहा ने राजू से कहा,”मेरे घर वाले दूर के कारण शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।”
नेहा की बातों को सुनकर राजू को जोर का धक्का लगा। जिसके कारण राजू ने नेहा से बात करना छोड़ दिया। राजू ने रेलवे की नौकरी के लिए फार्म डाला था। जिसकी परीक्षा के लिए उसे प्रवेश पत्र मिला। राजू सबकुछ भूलाकर परीक्षा की तैयारी में जुट गया। राजू की परीक्षा अच्छे से हुई। राजू को विश्वास था कि उसका चयन जरूर होगा।
कुछ महीनों बाद राजू को नौकरी के लिए बुलावा पत्र आया। राजू को नौकरी ज्वॉइन करने के लिए मुंबई जाना पड़ा। जहाँ पर उसे रहने के लिए सरकारी आवास मिला। राजू को नौकरी करते हुए कई महीने बीत चुके थे। एक दिन राजू के पास नेहा का फोन आया।
और भी रोमांटिक कहानियाँ देखें: बचपन का प्यार हिन्दी कहानी
राजू ने नेहा से बात करते हुए उसके घर का पता पूछा। जोकि, राजू के सरकारी आवास से कुछ ही दूर था। राजू फोन पर बात करते हुए उसके घर के पास पहुंचकर किसी एक जगह पर नेहा को आने के लिए कहा।
नेहा राजू को अपने सामने पाकर बहुत खुश हुई। राजू ने बिहार से लेकर मुंबई तक के सफर के बारे में नेहा से बताया। राजू ने नेहा से पूछा, “क्या, तुम मुझसे शादी करोगी?” नेहा ने कहा, मैं तो बिहार में भी शादी करने के लिए तैयार थी। अभी तो आप मेरे घर के पास हो। मुझे विश्वास हैं कि मेरे घर वाले हमारी शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।
नेहा ने सारी बात अपने घर वालों को बतायी। सभी लोग इस शादी के लिए सहमत हो गए। राजू और नेहा की धूमधाम से शादी हुई। दोनों ने ऑनलाइन रिश्ते को ऑफलाइन में बदल दिया।
2. प्यार का चुनाव – दीपक, रोहित और मेघा की प्रेम कहानी:

मेघा, सक्सेना जी की इकलौती बेटी थी। सक्सेना जी एक बड़े अधिकारी थे। मेघा का पालन-पोषण बहुत ही अच्छे ढंग से हुआ था। मेघा सुंदर और बुद्धिमान थी। जिसके कारण लोग उसे बहुत पसंद करते थे। मेघा स्कूल जाना शुरू कर चुकी थी। उसकी स्कूली शिक्षा बहुत अच्छे से चल रही थी। क्योंकि, उसकी पढ़ाई में उसकी माँ मदद करती थी। मेघा हर साल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती थी।
इस तरह से मेघा ने स्कूली शिक्षा पूरी कर कॉलेज में दाखिला लिया। अब मेघा लगभग अठारह वर्ष की होने वाली थी। मेघा की दोस्ती कॉलेज में दीपक और रोहित के साथ हो गई। तीनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके थे। क्योंकि, तीनों पढ़ने में बहुत अच्छे थे। तीनों कॉलेज में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते थे।
एक समय बाद दीपक और रोहित को लगने लगा मेघा मुझसे ज्यादा प्यार करती हैं। अब दोनों अलग-अलग मेघा के साथ रहना चाहते थे। रोहित, मेघा को दिल से चाहता था। वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार था। जबकि दीपक, मेघा के पापा की धन-दौलत का यूज करना चाहता था। इस बात की खबर मेघा को नहीं थी।
और कहानी देखें: कॉलेज की रोमांटिक प्रेम कहानियाँ
एक दिन सक्सेना जी के घर पर मेघा को देखने के लिए लड़के वाले आए। जब मेघा को पता चला कि उसे देखने के लिए लड़के वाले आए हैं तो उसने अपनी माँ से शादी मना करने की बात कही। लेकिन, लड़का अमीर और ऊँचे खान-दान से होने के कारण उसके माता-पिता इस रिश्ते को हाँ कर लेते हैं। लड़के को भी मेघा पसंद आ गई।
अगले दिन कॉलेज में मेघा बहुत उदास थी। रोहित ने पूछा, “मेघा क्या बात हैं, तुम आज इतनी उदास क्यों हो?” मेघा ने बीते दिन घर पर हुई सारी बातों को बता दिया। इस बात को सुनकर रोहित को बहुत आश्चर्य हुआ। क्योंकि, रोहित मेघा को दिल से चाहने लगा था। जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार था।
मेघा की आँखों में आँसू देख रोहित ने उसे अपने गले से लगा लिया। रोहित ने कहा, “मेघा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ” आज मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। फिर भी मैं तुमसे मिलने के लिए कॉलेज आया हूँ। क्योंकि, बिना तुम्हें देखे मुझसे रहा नहीं जाता। मेघा ने कहा, “यही बात मैं तुमसे कई दिनों से कहने के लिए सोच रही थी। लेकिन, मैं कह नहीं सकी।”
मेघा ने कहा, “रोहित क्या तुम मेरे हमसफ़र बनोगे?” इतना सुनते ही रोहित सुन्न पड़ गया। उसकी आँखों में खुशी के आँसू भर आए। रोहित ने मेघा से कहा, “मेघा! मैं तुम्हारा साथ सातों जन्म तक साथ निभाने के लिए तैयार हूँ।” मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकता। दोनों को गले लगे देख, दीपक वहाँ आ पहुँचा। उसने कहा, क्या बात हैं तुम दोनों रोते हुए गले लगे हो?
दोनों ने कहा- “हम दोनों अपनी दोस्ती को हमसफ़र के रूप में बदल चुके हैं।” इतना सुनते ही दीपक ने मेघा से कहा, “मेघा, मैं तुमसे प्यार करता हूँ” मैं तुमसे शादी भी करना चाहता हूँ। मेघा ने कहा, “मुझे अपने प्यार की पहचान हैं। तुम मेरे लिए एक दोस्त हो।” मैंने अपना जीवनसाथी चुन लिया हैं। इस बात को सुनकर दीपक मेघा के रास्ते से हट गया।
लेकिन, मेघा और रोहित के लिए सबसे बड़ी समस्या थी कि इस रिश्ते के लिए वह अपने परिवार वालों को कैसे राजी करें? मेघा ने उस लड़के का मोबाइल नंबर खोज निकाला। जोकि, कुछ दिन पहले रिश्ता लेकर मेघा के घर आया था। मेघा ने उस लड़के से बात करके बता दिया कि मैं किसी और के साथ रिलेशन में हूँ। मेरे घर वाले यह शादी जबरदस्ती करना चाहते हैं। मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं करना चाहती।
इस बात को लड़के ने अपने माता-पिता को बता दिया। जिससे उसका रिश्ता टूट गया। सक्सेना जी मेघा से जानना चाहते थे कि वह लड़का कौन हैं। जिसे उनकी लड़की प्यार करती हैं। किसी तरह से सक्सेना जी ने रोहित के बारे में पता लगा लिया।
रोहित बहुत ही काबिल और बुद्धिमान लड़का था। लेकिन, उसकी परीक्षा लेने के लिए सक्सेना जी ने कई तरह की चाल चली। लेकिन, उसने हर मुश्किल का सामना बहुत आसानी से कर लिया।
इस तरह रोहित और मेघा की शादी के लिए सक्सेना जी का परिवार भी तैयार हो गया। दोनों ने जीवन के एक नए डगर पर चलकर जिंदगी की एक नई कहानी लिख दी।
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.

