दीये की रोशनी में पढ़ने वाला पूरे गाँव को कैसे रोशन किया | New Kahani in Hindi

📅 Published on June 23, 2026
🔄 Updated on June 20, 2026
You are currently viewing दीये की रोशनी में पढ़ने वाला पूरे गाँव को कैसे रोशन किया | New Kahani in Hindi
AI generated illustration

जब घर में बिजली नहीं थी, तब सोनू दीये की टिमटिमाती रोशनी में पढ़ता था। जब पैसे नहीं थे, तब उसकी माँ ने अपने गहने बेचकर उसे स्कूल भेजा। लेकिन उन सब मुश्किलों ने सोनू पीछे नहीं हटा बल्कि उसने ठाना कि वह एक दिन न सिर्फ खुद बल्कि पूरे गाँव को रोशन करेगा। यह new kahani in hindi गरीबी से आगे बढ़ने और सपनों को हकीकत में बदलने की एक सच्ची प्रेरणा है। पढ़ें सोनू की अंधेरे तले उजाला करने की अद्भुत कहानी:

New Kahani in Hindi | गरीबी के दिन:

एक छोटे से गाँव में सोनू नाम का एक लड़का रहता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जब भी बारिश होती तो उसके घर की छप्पर से पानी टपकता था। अक्सर वह देखा करता था कि उसके घर के सामने से बच्चे स्कूल जाते थे। एक दिन सोनू ने भी स्कूल जाने की जिद्द करने लगा। सोनू की पढ़ाई के प्रति लगाव देख उसकी माँ ने अपने गहने बेचकर उसे स्कूल में दाखिला दिलवा दिया।

सोनू के घर पर संसधान की कमी थी। उसके पूरे गाँव में किसी के घर में बिजली नहीं थी। वह दीये के उजाले में पढ़ाई करता था। सोनू अपने आप से प्राण का लिया था कि चाहे जो भी हो जाए, मैं इस गरीबी को हटा कर रहूँगा। उसे पता था कि अपनी तकदीर बदलने का एक मात्र रास्ता शिक्षा हैं। वह दिन रात एक करके पढ़ाई करने लगा। उसकी माँ उसकी पढ़ाई में पैसों का बाधा न आए। इसलिए वह घर-घर जाकर झाड़ू-पोंछा करना शुरू कर दी।

कुछ करने की जिद्द:

new-kahani

सोनू की परीक्षा चल रही थी। अचानक से तेज आंधी-तूफान आने के कारण उसका दीया बार-बार बुझ जा रहा था। जिसके कारण उसे पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन उस रात सोनू दीये के उजाले में पढ़ाई करते हुए अपने आप से वादा किया कि वह बड़ा होकर कुछ ऐसा करेगा, जिससे उसका पूरा गाँव हमेशा रोशन रहे।

सोनू अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने गाँव को रोशन करने की भी सोचने लगा। एक दिन उसके दिमाग में विचार आया कि सोलर लाइट सिस्टम से गाँव को रोशन किया जा सकता हैं। उस दिन से उसने उस पर काम करना शुरू कर दिया। उसे कई तरह की समस्यों का समान करना पड़ा।

कई बार उसे लगा की यह आइडिया गलत हैं। लेकिन वह पीछे नहीं हटा। देखते-देखते सोनू सोलर लाइट बना लिया। अब वह सोलर सिस्टम अपने पूरे गाँव में लगा दिया, जिससे पूरा गाँव रोशन हो उठा। उसके इस महान कार्य से मुखिया जी सभी गाँव वालों के सामने सोनू को अपने साथ मंच पर खड़ा करके बहुत तारीफ किए।

और भी देखें: मेहनत और सफलता की कहानी

सफलता की खुशी:

उन्होंने कहा, सफलता की जिद्द के आगे गरीबी भी गुठने टेक देती हैं। आज हमारे सोनू ने अपने कार्य से पूरे गाँव में अंधेरे तले उजाला कर दिया। लोगों ने उसके काम को बहुत सराहा। सोनू की सफलता देख उसकी माँ की आँखों में खुशी के आँसू भर आए। देखते-देखते आसपास के गाँव वाले भी उससे अपने गाँव में सोलर लाइट सिस्टम लगवाने लगे। जिसके बदले में उसे पैसे भी मिलने लगे।

best-inspirational-hindi-kahani

मिले हुए पैसों को लेकर वह सुनार के पास गया और पैसे देकर अपने माँ के गहने वापस ले आया। उन गहनों को लेकर वह अपनी माँ के सामने गया। उसके हाथ में गहने देख उसकी माँ उसे अपने गले से लगा ली। उसकी माँ ने कहा, “बेटा सोनू, इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। बस बात इस चीज की हैं कि तुम उसको कितनी शिद्दत से पाना चाहते हो।

इसे भी देखें: प्रेरणादायक कहानी हिन्दी में

अब सोनू अपनी पढ़ाई पूरी कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बन चुका था। उसने कई सारे प्रोजेक्ट शुरू कर दिये। जिससे लोगों को रोशनी के आलवा कई तरह की और सुविधाएं मिल सके। आगे चलकर उसने साइकिल में डायनमो भी लगा दिया। जिससे रात में लाइट दिख सके। इसके आलवा उसने जमीन से पानी निकालने के लिए सोलर से चलाने वाला मोटर भी बना दिया। इस तरह एक दिन वह अपने गाँव का सबसे बड़ा इंसान बन गया।

कहानी से सीख:

सोनू की कहानी हमें यही सिखाती है “इस दुनिया में कुछ भी संभव है।” जरूरत सिर्फ उस जिद्द की है जो हर अंधेरे में रोशनी ढूँढ लेती है। अगर एक गरीब बच्चा दीये की रोशनी में पढ़कर पूरे गाँव को सोलर लाइट दे सकता है, तो आप क्यों नहीं अपनी मंजिल पा सकते?

🙋‍♂️ FAQs – New Kahani in Hindi

Leave a Reply