जीवन में सफलता पाने के लिए केवल इच्छा काफी नहीं होती, उसके लिए लगातार परिश्रम करना पड़ता है। यह परिश्रम का महत्व बताने वाली प्रेरणादायक हिंदी कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसने आलस छोड़कर मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी।
गरीबी और आलस में बीतता रामलाल का जीवन:
सूबेदारपुर गाँव में रामलाल नाम का एक धोबी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रामलाल बहुत गरीब था, जिसका सबसे बड़ा कारण उसका आलस और कामचोरी थी। कभी-कभी वह नदी के किनारे कपड़े धुलने जाता था। जिससे उसे थोड़े-बहुत पैसे मिल जाते थे। बड़ी मुश्किलों के बाद रामलाल को दो वक्त का भोजन नसीब हो पाता था। किसी दिन तो वह भूखे ही सो जाता था।
इस तरह से रामलाल का जीवन दुखों से भरा था। रामलाल की हालत देखकर उसकी पत्नी ने लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछा करना शुरू कर दिया। वह रामलाल से ज्यादा मेहनत करती थी। जिससे वह रामलाल से अधिक पैसे कमाने लगी। धीरे-धीरे उसके परिवार को भरपेट भोजन मिलने लगा। अब रामलाल कपड़े भी धुलना छोड़ दिया। वह सारा दिन घर पर लेटा रहता था।

उसकी पत्नी ने उसे कई बार समझाया कि अगर हम दोनों मिलकर काम करेंगे तो हमारे घर की स्थिति जल्द बदल जाएगी। लेकिन रामलाल पर उसकी बातों का कोई असर नहीं पड़ता था। वह अपने आलसपन को छोड़ना नहीं चाहता था। एक दिन उसकी पत्नी बीमार पड़ गई। अब वह काम पर नहीं जा पा रही थी। जिसके कारण उसे पैसे भी मिलना बंद हो चुका था।
इसी प्रकार की और कहानी देखें: संघर्ष से सफलता की कहानी
अब रामलाल के जीवन में अंधेरे के बादल छा चुके थे। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपनी पत्नी के इलाज और घर खर्च के लिए पैसों कि व्यवस्था कहाँ से करे। एक दिन उसकी पत्नी खाट पर लेटी थी। रामलाल लाचार, बेबस होकर खाट पर बैठते हुए कहा, “मुझे कैसे भी करके अपने हालात बदलने हैं।”
फकीर बाबा ने रामलाल को परिश्रम का असली महत्व समझाया:
उसकी पत्नी ने कहा, “तुम गाँव सबसे बुजुर्ग फकीर के पास जाओ, वही तुम्हें इस गरीबी से निकलने का रास्ता बता सकते हैं।” उसी दिन रामलाल फकीर से मिलने के लिए चला गया। वहाँ पहुंचकर रामलाल अपनी सारी कहानी उस फकीर बाबा को सुनाते हुए कहा- “बाबा आप मेरी समस्या का समाधान बताओ।” मेरे पास एक फूटी-कौड़ी तक नहीं बची हैं।”

फकीर बाबा को पूरी कहानी समझ में आ गई कि रामलाल गरीब क्यों हैं? फकीर ने कहा, “मेरा एक दोस्त व्यापारी हैं जो लोगों की आँखें खरीदता हैं। तुम्हारी आँखों के बीस-पच्चीस हजार तो दे ही देगा।” तुम अपनी आँखें उसे बेच दो, तुम्हें कुछ पैसे मिल जाएंगे। जब वह पैसे खत्म हो जाए तो तुम अपने दोनों हाथ उसे बेच सकते हो, जिसके तुम्हें कम से काम दस से बीस हजार रुपये मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी : आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं
रामलाल फकीर बाबा की बातों को सुनकर बहुत अचंभित हो उठा। उसने कहा- “बाबा आपसे मुझे इस तरह की उम्मीद नहीं थी।” फकीर बाबा ने कहा- अगर तुम और अधिक पैसा चाहते हो तो तुम अपने शरीर को भी बेच सकते हो। जिसके तुम्हें लगभग एक लाख रुपये मिल जाएंगे। रामलाल चीखकर बोला, “एक लाख क्या, एक करोड़ में भी मैं अपने शरीर को नहीं बेचूँगा।”
इतना सुनते ही फकीर ने कहा, “रामलाल जब तुम अपने शरीर को एक करोड़ में नहीं बेच सकते तो तुम कैसे कह सकते हो कि मेरे पास पास कुछ नहीं हैं। तुम्हारा यह पूरा शरीर एक बहुत बड़ा खजाना हैं। अगर तुम चाहो तो मेहनत और ईमानदारी के साथ दुनिया की हर चीज हासिल कर सकते हो।
इसे भी पढ़ें: विद्यार्थी के लिए प्रेरणादायक कहानी
इसलिए उठो, जागो, मेहनत करो और तब तक न रुको जब तक अपने बनाए लक्ष्य को प्राप्त न कर लो। फकीर बाबा की बात रामलाल के दिमाग में तीर के समान घुस गई। उसने फकीर को दिल धन्यवाद देते हुए कहा, “बाबा आपने मेरी अंखे खोल दी।” रामलाल वापस अपने घर आकर अपनी पत्नी से कहा, “अब सबकुछ ठीक हो जाएगा।”
मेहनत ने कैसे बदली रामलाल की किस्मत:
रामलाल अब रोज सुबह जल्दी उठकर नदी किनारे कपड़े धोने जाता। धीरे-धीरे गाँव के लोग उसकी मेहनत देखकर उसी के पास कपड़े देने लगे। कुछ महीनों बाद उसने एक नया गधा खरीदा और काम बढ़ा लिया। उसकी पत्नी भी स्वस्थ हो गई। अब उसके घर में खुशियाँ लौट आई थीं। इस तरह से रामलाल के जीवन में एक नया सवेरा हो गया।
कहानी से सीख:
हमें अपने अंदर छिपी शक्तियों को पहचानकर मेहनत और ईमानदारी से उन्हें निखारना चाहिए।
🙋♂️ FAQs – हमारे जीवन में परिश्रम का महत्व
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.
