Sachha Pyar Ki Kahani – दोस्ती जब बन जाए प्यार: 3 असली कहानियाँ हिंदी में

📅 Published on July 9, 2026
🔄 Updated on July 6, 2026
You are currently viewing Sachha Pyar Ki Kahani – दोस्ती जब बन जाए प्यार: 3 असली कहानियाँ हिंदी में
AI generated illustration

कहते हैं सबसे गहरा प्यार वो होता है जो पहले दोस्ती की नींव पर बनता है। जब कोई आपको आपकी कमज़ोरियों के साथ जानता हो, आपकी हँसी और आँसू दोनों पहचानता हो — और फिर भी आपको चुने — वो प्यार सच्चा होता है। इस पेज पर 3 ऐसी sachha pyar ki kahani हैं जो dosti se pyar की मिसाल हैं। राजू-मधू का मेट्रो से शुरू हुआ सफर, अभय-मालती की कॉलेज दोस्ती जो शादी तक पहुँची, और राजू-संगीता की स्कूल फ्रेंडशिप जो सच्चे प्यार में बदल गई।

1. Dosti se Pyar Tak – राजू और मधू की लव स्टोरी:

true-love-story-in-hindi
Image sources: pexels.com

राजू नौकरी की तलाश में दिल्ली शहर पहुँचा। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर अपने चाचा के घर के लिए ऑटो पकड़कर निकल गया। चाचा के घर पहुंचकर अगले दिन से नौकरी की तलाश में इधर-उधर इंटरव्यू देने लगा। इस तरह से उसे एक महीने बीत चुके थे। लेकिन, उसे अभी तक कोई नौकरी नहीं मिल सकी थी।

एक दिन सुबह-सुबह राजू मेट्रो में बैठकर इंटरव्यू देने के लिए जा रहा था। मेट्रो ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी। राजू के पास एक लड़की आकर बैठ गई। राजू के हाथ में रिज्यूम देख लड़की ने कहा, हैलो! ‘मेरा नाम मधू हैं’ क्या तुम जॉब की तलाश में हो? राजू ने कहा हाँ! लेकिन, आपको कैसे पता कि मैं जॉब की तलाश में हूँ।

मधू ने कहा, “आपके हाथ में रिज्यूम देखकर मैं समझ गई” खैर! कोई बात नहीं, मेरी कंपनी में एक वैकेंसी हैं। अगर तुम चाहो तो इंटरव्यू दे सकते हो। राजू ने कहा, “ठीक हैं! आज मैं xyz कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहा हूँ। कल मैं आपकी कंपनी में भी इंटरव्यू दे दूँगा।” मधू ने पूछा,”क्या तुम सच में xyz कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हो। हाँ! मैं वहीं जा रहा हूँ,” राजू ने कहा।

इसी कंपनी में ही मैं काम करती हूँ, मधू ने कहा। चलो! तुम मेरे साथ चलो, मैं तुम्हें कंपनी तक ले चलती हूँ। दोनों बातचीत करते हुए कंपनी में पहुँच गए। राजू का इंटरव्यू हुआ। उसका सिलेक्शन मधू के डिपार्टमेंट में हो गया। मधू राजू को अपने डिपार्टमेंट में देखकर खुश हो गई। उसने राजू को कंपनी के बारें में बहुत कुछ बताया।

लंच हुआ, मधू ने राजू से पूछा, चलो लंच करते हैं। राजू ने कहा, “मैं लंच नहीं लाया हूँ। मैं बाहर किसी ढाबे पर खा कर आता हूँ।” मधू ने कहा, “चलो मेरे साथ लंच कर लो फिर दोनों कुछ खाने बाहर चलेंगे।” धीरे-धीरे दोनों में बहुत गहरी दोस्ती हो गई। दीपावली के एक दिन पहले कंपनी ने किसी होटल में एक पार्टी का आयोजन किया। प्रोग्राम समाप्त होने में अधिक समय लग गया।

रात अधिक होने के कारण मेट्रो बंद हो चुकी थी। दोनों एक कैब से अपने घर के लिए निकल गए। राजू का रूम मधू के रूम से दूर था। मधू ने राजू से कहा, “रात अधिक हो चुकी हैं। तुम चाहो तो मेरे रूम पर चल सकते हो। मैं अकली रहती हूँ, वहाँ पर किसी बात की दिक्कत नहीं होगी।” राजू ने वह रात मधू के रूम पर बिताई।

राजू और मधू दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। इस बात के बारे में ‘अमन’ को पता चल गया। एक दिन मधू और राजू ऑफिस के बाहर घूम रहे थे कि अमन सामने से बाइक लेकर आया। उसने मधू का हाथ पकड़कर राजू से बोला, “तुम मेरे और मधू के बीच में मत आओ, वरना! ठीक नहीं होगा।”

इस तरह की और कहानियाँ देखें: गाँव की सच्ची प्रेम कहानियाँ

राजू कुछ समझ नहीं पाया उसने कहा, “तुम कौन हो मधू का हाथ क्यों पकड़ा”? मधू ने राजू को समझाते हुए कहा, “अभी चलो! सब कुछ बताती हूँ। उस दिन मधू जिद्द करके राजू को फिर से अपने रूम पर ले गई। उसने राजू से कहा, “आज जिस लड़के ने मेरा हाथ पकड़ा था। उसका नाम अमन हैं। वह मुझसे दोस्ती करना चाहता हैं। लेकिन, मैं उसे नहीं चाहती हूँ। फिर भी वह मेरे पीछे पड़ा हैं। उसके साथ मेरा कोई संबंध नहीं हैं।

इतना कहते ही मधू राजू को पकड़कर रोने लगी। राजू ने उसे चुप कराते हुए कहा- घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा। “मधू ने राजू से पूछा, क्या! तुम मेरे लाइफ पार्टनर बनोगे? राजू को भी मधू पसंद थी, उसने हाँ, कर दिया। अगले दिन दोनों ने कोर्टमैरेज कर लिया। अमन से छुटकारा पाने के लिए पुलिस में रिपोर्ट भी कर दी। इस तरह से मधू और राजू दोनों ने दोस्ती को जीवनसाथी के रूप में बदल गए।

2. Best Friend Love Story Hindi – बेपनाह प्यार:

prem-kahani-in-hindi
Image sources: pexels.com

अभय और मालती बहुत अच्छे कॉलेज फ्रेंड थे। दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे। उन दोनों की दोस्ती के बारे में उनके सभी दोस्तों को पता चल गया था। दोनों एक साथ लिविंग रिलेशन में रहते थे। एक बार अभय मालती को घुमाने अपने घर ले आया। उसने अपने आस-पास के लोगों को बताया कि इसका नाम मालती हैं। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

मालती कुछ दिन अभय के साथ उसके घर पर रही। जिससे उसके घर वालों को लगने लगा कि ये दोनों रिलेशन में हैं। एक दिन मालती की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण उसे उल्टियाँ आने लगी। अभय, मालती को हास्पिटल ले गया। डॉक्टरों ने कहा- “मालती माँ बनने वाली हैं।” इस बात की खबर अभय के माता-पिता को चल गई।

अभय के माता-पिता सोचने लगे कि हम परिवार और समाज में कौन सा मुँह दिखाएंगे। यह सोचकर अभय के माता-पिता परेशान रहने लगे। उन्होंने अपने बेटे को समझाते हुए कहा, “बेटा! मालती के पेट में पल रहे बच्चे को निष्क्रिय करवा दो। हम बिना शादी के बच्चा नहीं चाहते हैं।” अभय ने अपने माता-पिता को समझाते हुए कहा, “हम ऐसा नहीं कर सकते। हम दोनों इस बच्चे को जन्म देंगे।”

हम दोनों शादी करना चाहते हैं। क्योंकि, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। अभय ने अपने माता-पिता को शादी के लिए राजी कर लिया। मालती हास्पिटल से ठीक होकर घर आ गई। मालती के घर वालों को पहले से पता था कि मालती अभय के साथ रिलेशन में हैं। क्योंकि, अभय मालती के घर कई बार जा चुका था। अभय और मालती की सहमति से दोनों परिवारों ने इस शादी के लिए हाँ कर दिया।

अभय मालती के घर पर बारात लेकर गया। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई। मालती ने शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया। अभय के घर इस जश्न को धूमधाम से मनाया गया। इस तरह से अभय और मालती ने कई विषम परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी दोस्ती को जीवन-साथी के रूप में बदल दिया।

3. True Love Story in Hindi – राजू और संगीता का सच्चा प्यार:

संगीता और राजू बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। राजू बहुत ही हंसमुख स्वभाव का लड़का था। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती थी। वह जब भी किसी से बात करता तो हँसते हुए ही बात करता था। उसके अंदर अनेकों ऐसे कई अच्छाइयाँ थी। जिसके कारण संगीता उसके साथ रहना पसंद करती थी। पढ़ाई में दोनों एक दूसरे की मदद भी करते थे।

परीक्षा नजदीक थी दोनों अपनी-अपनी पढ़ाई पर खूब ध्यान दे रहे थे। परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। अपनी कक्षा में राजू प्रथम और संगीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वह दिन दोनों के लिए खुशी का दिन था। संगीता को विश्वास हो चुका था कि राजू वाकई में एक मेहनती लड़का हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे और बढ़ने लगी। दोनों बारहवीं कक्षा में पहुँच चुके थे। इस बार भी बोर्ड की परीक्षा थी।

दोनों ने जी जान से मेहनत करना शुरू कर दिए थे। एक दिन लंच करने के बाद राजू स्कूल के मैदान में एक पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहा था। उसे अकेले पढ़ते देख संगीता भी उसके पास आ गई। संगीत और राजू खूब सारी बातें करने लगे। दोनों बहुत खुश थे। संगीता ने राजू से कहा, “राजू! क्या मैं तुमसे एक बात पूछ सकती हूँ?” राजू ने हँसते हुए कहा, हाँ… हाँ क्यों नहीं, पूछो क्या पूछना हैं।

और स्टोरी पढ़ें: कॉलेज का पहला प्यार

संगीता राजू के सामने अपनी हथेली फैलाते हुए कहा, “पहले तुम वादा करो, मना तो नहीं करोगे।” राजू ने मुस्कुराते हुए उसके हथेली पर अपना हाथ रखते हुए कहा। “बताओ! तुम क्या पूछना चाहती हो? मैं मन नहीं करूंगा।” संगीता ने कहा, “राजू क्या हम अपनी दोस्ती को प्यार में बदल सकते हैं?” राजू संगीता की बातों को सुनकर कुछ देर के लिए शांत होकर उसे देखता ही रहा।

true-love-story-in-hindi
Image sources: bing.com

राजू ने संगीता से पूछा, “संगीता! क्या तुम सच में मुझसे प्यार करती हो?” संगीता ने कहा, “राजू! तुम्हें देखकर मुझे पता नहीं क्यों ऐसा लगता हैं कि तुम मेरे जीवन साथी हो। क्या मैं अपने दोस्त को अपना जीवन साथी मान सकती हूँ? राजू ने कहा, “मैं जब भी तुम्हें देखता हूँ तो मुझे भी ऐसा लगता हैं।

राजू पेड़ के पीछे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को फैलाते हुए कहा, “संगीता, आई लव यू!” संगीता राजू के गले से लग गई। दोनों एक दूसरे के गले लग कर बहुत खुश हुए। उस दिन से राजू और संगीता की दोस्ती प्यार में बदल गई। बारहवीं की परीक्षा नजदीक थी। दोनों पढ़ाई की तरफ और ध्यान देना शुरू कर दिए। राजू, संगीता से हमेशा एक बात ही कहता था कि इस बार तुम्हें कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना हैं।

इसे भी पढ़ें: प्यार भरी दर्दनाक कहानियाँ

जिसके लिए तुम कठोर परिश्रम करो। राजू उसे बहुत मोटिवेट करता रहता था। इस बार भी परीक्षा में राजू अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, संगीता इस बार तृतीय स्थान प्राप्त की। संगीता राजू के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। वह अपने आपको राजू के सामने बहुत लज्जित महसूस करने लगी।

राजू उसे समझाते हुए कहा, “कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए तुमने खूब मेहनत की जरूर कही कोई कमी रह गई होगी। जिससे तुम प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सकी।” उसके लिए अब पछताना ठीक नहीं होगा। जो होना था, वह हो चुका हैं। अब हमें आगे की पढ़ाई के बारें में सोचने की जरूरत हैं।

संगीता और राजू किसी डिग्री कॉलेज में दाखिला ले लिया। दोनों का प्यार बढ़ता ही जा रहा था। एक दिन कॉलेज के पार्क में संगीता और राजू को एक दूसरे के बाहों में बाहे डालकर बैठे हुए थे। अचानक संगीता के पिता ने देख लिया। लेकिन संगीता के पिता को विश्वास नहीं हुआ की वह संगीता हैं।

उन्होंने अपने ड्राइवर को भेजकर दोनों को फोटो खींचकर लाने के लिए कहा। फ़ोटो में देखकर उसके पिता समझ गए की वह संगीता ही हैं। शाम को संगीता घर आई तो उसके पिता ने पूछा, “संगीता! कॉलेज के पार्क में तुम्हारे साथ वह लड़का कौन था।” संगीता आना-कानी कर रही थी। तभी उसके पिता ने मोबाइल में फ़ोटो दिखाते हुए पूछा, यह लड़का कौन हैं।

संगीता ने अपने पिता से बोली, “मैं और राजू दोनों स्कूल फ्रेंड हैं। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। हम दोनों ने शादी करने का भी मन बना चुके हैं। इतना सुनते ही संगीता के पिता तेज से चिल्लाते हुए कहा, “भूल जा! उस राजू के बच्चे को, तुम्हारी शादी उससे नहीं हो सकती।”

sachha-prem-ki-kahani
Image sources: bing.com

मैंने तुम्हारी शादी मेरे बचपन के दोस्त सक्सेना साहब के बेटे से करने के लिए पहले ही बात कर चुका हूँ। वे सभी लोग कल तुम्हें देखने भी आ रहे हैं। इतने सुनते ही संगीता चुपचाप अपने कमरे में चली गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें? उसने राजू को फोन करके सारी बात बता दी।

अगले दिन राजू अपने पिता को लेकर संगीता के घर उसका हाथ मांगने आ गया। राजू को अपने घर देख संगीता के पिता आग-बबूला हो उठे। उन्होंने राजू के पिता से कहा, “आप हमारे गाँव के जमींदार हैं तो इसका मतलब यह नहीं हैं। की आप जो चाहोगें वही होगा। राजू के पिता ने संगीता के पिता को समझाते हुए कहा, “दोनों बच्चे एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं।

और भी देखें: राजू और हीना का सच्चा प्यार

इसलिए, हम दोनों लोग के लिए बेहतर यही होगा की दोनों की शादी करा दिया जाए। लेकिन, काफी समझाने के बाद भी संगीता के पिता राजू के साथ अपनी बेटी का रिश्ता मानने के लिए तैयार नहीं हुए। संगीता की शादी सक्सेना साहब के बेटे से तय हो गई। संगीत और राजू के दिन जैसे-तैसे कट रहे थे। एक दिन राजू और संगीता ने सक्सेना साहब से मिलकर उन्होंने अपनी पूरी कहानी सुना दी।

सक्सेना साहब ने संगीता के पिता को फोन लगाकर कहा, “वे अपनी बेटी की शादी राजू के साथ करवा दे। दोनों एक दूसरे के बिना नहीं जी सकते। मैं अपने बेटे के लिए कही और रिश्ता देख रहा हूँ। सक्सेना साहब की बात सुनकर संगीता के पिता बहुत गुस्सा हुए। संगीता का घर से निकलना भी अब मुश्किल हो चुका था। राजू के पास सबसे बड़ी समस्या थी कि संगीता को अपना जीवन साथी कैसे बनाए।

संगीता अब खाना-पीना भी छोड़ चुकी थी। एक दिन संगीता की तबिया खराब हो गई। उसके पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर संगीता का बहुत इलाज किया। लेकिन संगीता ठीक नहीं हो रही थी। उसके अधिक सोचने के कारण उसके दिमाग का संतुलन बिगड़ चुका था। संगीता की माँ ने उसके पिता को बहुत समझाया। जिससे उसके पिता को भी लगा की मेरी बेटी की भलाई किस्में हैं।

संगीता के माता-पिता राजू के घर जाकर अपनी बेटी की शादी की बात की। राजू और संगीता की शादी हो गई। धीरे-धीरे संगीता ठीक हो गई। वे दोनों फिर से अपना जीवन खुशहाल होकर जीने लगे।

Leave a Reply