पंचतंत्र की कहानियाँ सदियों से हमें जानवरों और पक्षियों के माध्यम से जीवन की गहरी सीख देती आई हैं। इस संग्रह में तीन ऐसी Self Reliance Story in Hindi प्रस्तुत की गई हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों के मन को छू लेंगी। पहली कहानी में एक चतुर गौरैया हमें आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाती है, दूसरी में हाथियों की मानसिक गुलामी हमें अपनी सोच बदलने की प्रेरणा देती है, और तीसरी में मेंढक और केकड़े की दोस्ती दिखाती है कि एकजुट होकर बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हल की जा सकती है। ये कहानियाँ न सिर्फ मनोरंजक हैं बल्कि बच्चों के नैतिक विकास में भी बेहद उपयोगी हैं।
1. किसान और गौरैया:

भोला नाम का एक किसान था। उसके पास पाँच बडे-बडे खेत थे। वह खेतों की जुताई-बुआई मजदूर लगाकर ही करवाता था। एक बार भोला ने अपने खेत में गेंहू की बुआई करवाई। भोला समय-समय पर खेतों में खाद-पानी डालता रहा। इस साल भोला की फसल अच्छी हुई थी।
एक दिन वह खेत में गया। उसने देखा कि फसल पक चुकी थी। खेत के चारों ओर चक्कर लगाते हुए भोला एक स्थान पर खड़ा होकर कहने लगा। फसल तैयार हैं, अगर समय से कटाई नहीं हुई तो बारिश के कारण खराब हो सकती हैं। कल मैं मजदूरों को लाकर फसल की कटाई करवाना शुरू कर देता हूँ।
उसी खेत में एक गौरैया अपने बच्चों के साथ रहती थी। उस समय गौरैया भोजन की तालाश में बाहर गई हुई थी। शाम को जब गौरैया वापस अपने घोंसले में आई तो देखा कि उसके बच्चे सहमें हुए थे।
उसने पूछा क्या हुआ, तुम लोग इतने डरे हुए क्यों हो? गौरैया के बच्चों ने कहा, “माँ, आज किसान आया था। वह कह रहा था कि कल मजदूर लेकर आऊँगा और फसल की कटाई करूँगा। गौरैया ने कहा, “डरो मत बच्चों! कल कोई नहीं आएगा।”
किसान अगले दिन मजदूरों को खोजने गया, लेकिन उसे कोई मजदूर नहीं मिला। कुछ दिन बाद किसान फिर खेत देखने फिर आया। घर जाते समय उनसे कहा, “मजदूर तो मिल नहीं रहे हैं।” कल मैं अपने परिवार के लोगों को लेकर फसल को काटने के लिए आऊँगा।
इसे भी पढ़ें: मूर्ख ब्राम्हण और शेर की कहानी
किसान की बात गौरैया के बच्चों ने सुन ली। शाम को जब उनकी माँ आई तो गौरैया के बच्चों ने कहा, “माँ! आज किसान फिर आया था उसने कहा, “कल फसल काटने के लिए अपने परिवार के लोगों को लेकर आऊँगा।” गौरैया ने अपने बच्चों को कहा, तुम लोगों को कुछ नहीं होगा। कल भी कोई नहीं आएगा।
अगले दिन किसान के घर वाले फसल काटने के लिए तैयार नहीं हुए। इस तरह से दो तीन दिन बीत गया। एक दिन फिर से किसान अपनी लहलहाती फसल को देखने आया। उसने कहा, “मैं, मजदूर और परिवार वालों के सहारे रहूँगा तो फसल नहीं कट पाएगी। ऐसे में बारिश से बहुत अधिक नुकसान हो सकता हैं। कल से मैं ही फसल काटना शुरू करता हूँ।
शाम को फिर गौरैया के बच्चों ने अपनी माँ से किसान के बारें में बताया। गौरैया ने कहा, “बच्चों अब हमें यहाँ से निकलने का समय आ गया हैं।” अब जितनी जल्दी हो निकल चलो। गौरैया के बच्चों ने दुबारा से पूछा कि किसान तो कई बार ऐसे ही बोल के जा चुका हैं, इस बार भी नहीं आएगा। अब आप इतना परेशान क्यों हो रही हो।
गौरैया बोली किसान अपनी फसल को काटने के लिए अभी तक दूसरो के ऊपर निर्भर था। लेकिन अब वह इस काम को खुद करेगा। इसलिए वह कल फसल काटने जरूर आएगा। गौरैया ने अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया। अगले दिन गौरैया ने खेत में आकर देखा तो किसान अकेले फसल की कटाई कर रहा था।
नैतिक सीख:
हमें किसी काम को दूसरे के ऊपर नहीं छोड़ना चाहिए।
2. हाथी और महावत

सरयू नदी के किनारे रामलाल नाम का एक महावत झोपड़ी में रहता था। उसने तीन हथियाँ पाल रखा था। रामलाल को हाथियों से बहुत लगाव था। उसके परिवार में उन्हीं तीन हाथियों के अलावा और कोई नहीं था। रामलाल सुबह से शाम तक हाथियों के साथ ही लगा रहता था। इसलिए, वह हाथियों के दुख-दर्द को अच्छे समझता था। हथियों को भी रामलाल से अत्यधिक लगाव था।
एक दिन रामलाल की तबीयत खराब हो गई। वह सुबह अपने विस्तार से उठ नहीं सका। एक हाथी ने रामलाल को देखा और तुरंत पास के वैद्य को बुलाने चला गया। दूसरी हाथी जंगल से कुछ फल लाने के लिए चला गया। जबकि, तीसरी हाथी नदी से पानी लेने चला गया। इस प्रकार सभी हाथी रामलाल को ठीक करने के लिए प्रयास करने लगे।
हाथियों का रामलाल से लगाव को देख वैद्य बहुत अचंभित हुआ। उसने रामलाल का इलाज किया और वह ठीक हो गया। अगली सुबह रामलाल के घर पर वही वैद्य फिर से आया। उस समय रामलाल अपने हाथियों को नहलाने के लिए नदी के पास ले गया था। नदी से लौटने के बाद रामलाल अपने घर पर वैद्य का आने का कारण पूछा।
रामलाल इसके पहले वैद्य से कुछ पूछता, वैद्य ने बोलना शुरू कर दिया, “रामलाल, तुम कितने भाग्यशाली हो आज के इस युग में लोगों के पास इतना बड़ा परिवार, पत्नी और बच्चे होने के बावजूद उनकी कोई देखभाल करने वाला नहीं हैं। तुम्हें ठीक करने के लिए तुम्हारे सभी जानवरों ने भली प्रकार से देखभाल की जोकि बहुत ही सराहनीय हैं।
महावत ने कहा, “मेरा जीवन इन्ही हाथियों के लिए समर्पित हैं।” वैद्य ने उससे उसके स्वास्थ्य और हाथियों से जुड़ी बहुत सारी बातें की। जानवरों के प्रति उसके लगाव को देखकर वैद्य बहुत प्रभावित हुआ। वैद्य अपने घर जाने लगा कुछ दूर ही चलने पर, अचानक वैद्य वापस आकर रामलाल से पूछा। मैं एक बहुत ही अहम सवाल आपसे पूछना भूल ही गया था।
और भी देखें: जानवरों पर पंचतंत्र की कहानी
रामलाल कहा, “वैद्य जी, वह कौन बात हैं जो आप पूछना चाहते हैं?” वैद्य ने कहा, “आपके पास तीन हथियाँ हैं जोकि बहुत शक्तिशाली होती हैं, जो एक ही झटके में बड़े से बड़े पेड़ को उखाड़ कर फेक सकते हैं।” आप उनको किससे बांधते हो?
रामलाल, वैद्य को हाथियों के बाधने वाले स्थान पर ले गया। उसने वैद्य को रस्सी और खूँटा दिखाते हुए कहा, “मैं हाथियों को इन्ही रस्सी और खूँटे से बांधता हूँ। जिसे देख वैद्य आश्चर्यचकित रह गया। वैद्य ने रामलाल से कहा, इतनी कमजोर रस्सी और खूंटें को हाथी क्यों नहीं तोड़ पाते हैं?
रामलाल ने कहा, “यह वही रस्सी और खूंटा हैं, जब हाथी का बच्चा पैदा हुआ था तो हमने इसी में बंधा था। उस समय हाथी के बच्चे के लिए यह बहुत मजबूत था। जिसे वह बहुत प्रयास करने के बावजूद भी तोड़ नहीं सकता था। धीरे-धीरे हाथी बड़े हो गये लेकिन उनके दिमाग में यह बात घर कर गई कि यह रस्सी और खूंटा वह नहीं तोड़ सकता।”
रामलाल ने कहा, “इसी को कहते हैं मानसिक गुलामी। ये सभी हाथी जो काम बचपन में नहीं कर सके, अब वह बड़े होकर भी, उस काम को करने का प्रयास भी नहीं करते। क्योंकि, इनके दिमाग में यह बात बैठ गई हैं कि यह रस्सी वह कभी नहीं तोड़ सकते। उसकी बात सुनकर वैद्य को बहुत बड़ी सीख मिली और वह वपास अपने घर को चला गया।
नैतिक सीख:
हमें अपनी मानसिक गुलामी तोड़कर आगे बढ़ने की सोचना चाहिए।
3. मेंढक और केकड़े की दोस्ती:

किसी झील के किनारे एक नीला मेंढ़क रहता था। वह हर किसी के सुख-दुख में साथ देता था। झील के सभी जीव-जन्तु मेंढ़क से बहुत लगाव रखते थे। उसी झील में एक बूढ़ा केकड़ा रहता था। केकड़े और मेंढ़क में गहरी दोस्ती थी। दोनों दोपहर के समय एक टीले पर बैठकर खूब सारी बातें करते थे।
एक दिन उसी झील में एक सांप आ गया। वह धीरे-धीरे मछलियों को खाना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते मछलियों की संख्या में कमी होने लगी। मछलियाँ उस झील के बूढ़े केकड़े के पास गई। उन्होंने नीले मेंढ़क को दोषी बताया। केकड़े ने कहा, “वह ऐसा नहीं कर सकता, मैं उसे अच्छे से जनता हूँ।” लेकिन तुम लोगों के लिए मैं मेंढ़क से बात करूंगा।
केकड़े ने मेंढ़क से सारी बात बता दी। मेंढ़क ने कहा, “हमें जल्द से जल्द पता करना होगा कि मछलियों के संख्या में कमी क्यों हो रही हैं।” एक दिन दोनों ने देखा कि सांप मछलियों को खा रहा था। दोनों ने प्लान बनाया की सांप का अंत कैसे किया जाए। केकड़ा बूढ़ा जरूर था। लेकिन वह ताकतवर था।
दोनों के प्लान के अनुसार, मेंढक ने सांप को लालच दिया। सांप मेंढक को खाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा, केकड़े ने अपने नुकीले पंजों से उसका सिर दबोच लिए। वह तब तक नहीं छोड़ा जब तक वह मर नहीं गया। इस तरह से मेंढक और केकड़े की बुद्धिमानी से मछलियाँ फिर से झील में खुशी-खुशी रहने लगी।
नैतिक सीख:
अपने आप को निर्दोष बताने से कुछ नहीं होगा। उसे साबित करना पड़ता हैं।
🙋♂️ FAQs – आत्मनिर्भरता और सूझबूझ की कहानियाँ
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.

