पंचतंत्र की 4 कहानियाँ – जब बुद्धि और ईमानदारी ने जीती बड़ी से बड़ी मुश्किल

📅 Published on June 18, 2026
🔄 Updated on June 16, 2026
You are currently viewing पंचतंत्र की 4 कहानियाँ – जब बुद्धि और ईमानदारी ने जीती बड़ी से बड़ी मुश्किल
AI generated illustration

क्या आप जानते हैं कि एक बुढ़िया ने बिना कोई हथियार उठाए एक खूंखार बाघ को भगा दिया? इसके अलावा एक छोटे से कौवे ने हिम्मत न हारकर एक असंभव सी समस्या का हल निकाल लिया? यही है बुद्धि की ताकत – जो ताकत से भी बड़ी होती है। पंचतंत्र की ये कहानियाँ हमें यही सिखाती हैं कि जब हम शांत मन से सोचते हैं, ईमानदारी से काम करते हैं और हार नहीं मानते तो हर मुश्किल का रास्ता निकल ही जाता है। तो चलिए आज कहानीज़ोन पर पढ़ें बुद्धि और ईमानदारी की 4 जबरदस्त पंचतंत्र कहानियाँ।

1. टपका का डर (बुढ़िया और बाघ):

tapka-ka-dar-kahani

किसी जंगल में एक बुढ़िया झोपड़ी में रहती थी। वह बहुत ही साहसी, निडर और निर्भीक थी। उस जंगल में बुढ़िया का और कोई नहीं था। एक दिन की बात हैं, जंगल में तेज बारिश हो रही थी। बुढ़िया को बहुत तेज की भूख लगी थी। उसने सोचा बारिश बंद हो जाए तब खाना बनाती हूँ। लेकिन बारिश बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी।

देखते-देखते बारिश के साथ-साथ बडे-बडे ओले भी गिरने शुरू हो गए। ओले की डर से एक बाघ भागते हुए बुढ़िया के छप्पर के पास आ पहुँचा। अचानक बुढ़िया की निगाह उस बाघ पर पड़ी। उसने सोचा आज तो बाघ मुझे अपना शिकार बना लेगा। लेकिन बुढ़िया डरी नही। वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसके चूल्हे पर पानी टपक रहा था। उसने तेज आवाज में कही, “हे भगवान! मुझे इस “टपका” से जितना डर लगता उतना ‘बाघ’ से नहीं”

झोपड़ी के सामने बैठे बाघ ने सोचा, लगता हैं ये टपका मुझसे भी बड़ा कोई जानवर हैं। जिससे बुढ़िया डरती हैं और मुझसे नहीं। बाघ घबरा गया और वह तेजी से जंगल की तरफ भाग गया।

नैतिक शिक्षा:

विषम परिस्थितियों में हमें बहुत ही धैर्य और संयम के साथ फैसला लेना चाहिए।

2. प्यासा कौवा – उम्मीद न छोड़ो, रास्ता जरूर निकलता है:

pyasa-kauwa-kahani

तपती गर्मी का मौसम था। मानो आकाश से आग के गोले गिर रहे हो। एक कौवा आसमान में उड़ रहा था। उड़ते-उड़ते उसे जोरों की प्यास लगी। उसने कहा, “हे भगवान! कहीं से पानी पीला दो, नहीं तो मेरी जान निकल जाएगी।” कुछ दूर आगे जाने के बाद उसे एक कुआं दिखाई दिया। उसने कुएं के पास जाकर देखा तो कुआँ सूखा पड़ा था। वह मायूस होकर वहाँ से उड़ गया।

उड़ते-उड़ते उसे नीचे नदी दिखाई दिया। कौवा नीचे आकर देखा तो नदी सूखी हुई थी। वहाँ की जमीन में दर्रे फटे हुए थे। कौवा अपनी किस्मत को कोसने लगा। उसे लगने लगा आज तो पानी न मिलने के कारण शरीर से प्राण निकल ही जाएगा। कौवे ने उम्मीद नहीं छोड़ी। उसने अपने पंख फैलाया और फिर से आकाश में उड़ गया।

काफी समय बाद बड़ी मुश्किल से उसे पेड़ के नीचे एक मटका रखा दिखाई दिया। उसने मन ही मन में कहा, भगवान अब मेरी परीक्षा मत लो। मुझे जल्द से जल्द पानी पीला दो। प्यासा कौवा पेड़ के नीचे रखे मटके पर आकर बैठ गया। उसने देखा की घड़े में पानी बहुत कम था। वहाँ तक उसी चोंच नहीं पहुँच सकती थी।

कौवे ने कहा, “भगवान आपने मुझे बड़ी मुश्किलों के बाद पानी भी दिया तो उसे मैं पी नहीं सकता।” वह मटके पर बैठे-बैठे सोचे जा रहा था। तभी अचानक उसकी नजर घड़े के आसपास पड़े कंकड़ पर गई। उसने बिना देर किए उन कंकड़ों को उठा-उठा कर घड़े में डालने लगा। देखते-देखते पानी ऊपर आने लगा। पानी ऊपर आते देखे उसके अंदर उम्मीद की किरण जग गई।

वह जल्दी-जल्दी सारे कंकड़ को उस मटके में डाल दिया। जिसके कारण घड़े का पानी ऊपर आ गया। इस तरह कौवा अपनी बुद्धिमानी के बल पर पानी पी लिया।

नैतिक सीख:

मेहनत लगन और और सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।

3. ईमानदार लकड़हारा – सच बोलने का मिला तीन गुना फल:

panchtantra-ki-kahani-ईमानदार-लकड़हारा-और-कुल्हाड़ी
Image sources: bing.com

किसी गाँव में रामू नाम का एक गरीब लकड़हारा रहता था। रामू बहुत सीधा, ईमानदार और नेक इंसान था। वह कभी भी हरे पेड़ों को काटता था। क्योंकि उसे अच्छे से पता था की पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। एक दिन वह जंगल में लकड़ियाँ काटने गया था। सूखे पेड़ खोजते खोजते वह नदी के किनारे जा पहुँचा। नदी के पानी का बहाव बहुत तेज था। लकड़हारा उसी नदी के किनारे लगे सूखे पेड़ पर चढ़कर लकड़ियाँ काटने लगा। अचानक, उसकी कुल्हाड़ी टूटकर नदी में जा गिरी। अब वह मायूस होकर पेड़ से नीचे आकर बैठ गया।

लकड़हारा भगवान को कोसते हुए कहा, “आज अगर मैं और मेरा परिवार भूखा सोये तो उसके जिम्मेदार आप होंगे।” मैंने सोचा था आज सूखी लकड़ियों को बेचकर अपने बच्चों को भरपेट भोजन कराऊँगा। लेकिन, मेरी कुल्हाड़ी ही नदी में गिर गई, अब मैं क्या करूँ? तभी बीच नदी से जलदेवी एक सोने की कुल्हाड़ी लेकर निकली। जलदेवी लकड़हारे से बोली, “ये लो अपनी कुल्हाड़ी” लकड़हारा कुल्हाड़ी देखकर बोला यह कुल्हाड़ी मेरी नहीं हैं। इसे मैं नहीं ले सकता।

जल देवी पानी में नीचे जाकर चांदी की कुल्हाड़ी लेकर आई, उस कुल्हाड़ी को दिखाते हुए बोली, “क्या यह आप की कुल्हाड़ी हैं?” लकड़हारे ने जबाव दिया नहीं यह भी मेरी कुल्हाड़ी नहीं हैं। जलदेवी फिर से पानी के अंदर गई और लकड़हारे की कुल्हाड़ी ले आई। जलदेवी के हाँथ में अपनी कुल्हाड़ी देख उसके चेहरे पर चमक आ गई। उसने कहा, “हाँ! यह मेरी कुल्हाड़ी हैं। लकड़हारे की ईमानदारी देख, जलदेवी प्रसन्न हो गई। लकड़हारे को तीनों कुल्हाड़ी दे दी।

नैतिक शिक्षा:

ईमानदारी व्यक्ति को कभी निराश करती हैं।

4. बुढ़िया और धोखेबाज पंडित – सच कभी नहीं छिपता:

the-old-woman-and-the-bundle-of-money
Image sources: bing.com

एक समय की बात हैं, किसी झोपड़ी में एक बूढ़ी औरत रहती थी। एक बार उसने तीर्थयात्रा पर जाने के लिए सोचा। वह अपने पैसों को एक रेशम के कपड़े में बांधकर गाँव के एक व्यक्ति के पास लेकर गई, जिसका नाम पंडित विष्णु था। उसे पैसों की पोटली को देते हुए कहा- “मैं तीर्थयात्रा पर जा रही हूँ, कृपया आप कुछ दिन के लिए मेरे पैसों को अपने पास सुरक्षित रख लो।

पंडित विष्णु ने कहा- “मैं घर पर बहुत कम रहता हूँ, मुझे देने से अच्छा हैं किसी अच्छी जगह जमीन में दबा दो। बूढ़ी औरत ने सोचा कि वह अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे इस पोटली को दबा देगी। लेकिन, पंडित विष्णु बहुत दुष्ट व्यक्ति था। वह बूढ़ी औरत को पैसे की थैली को दबाते हुए पेड़ के पीछे छिपकर देख रहा था।

जब बुढ़िया तीर्थ पर चली गई, तो पंडित विष्णु रात को उस जगह पर गया और पैसों की पोटली को निकाल कर उसी तरह दूसरी पोटली में ताँबे के सिक्के डालकर वहीं पर फिर से दबा दिया। जब बुढ़िया तीर्थ यात्रा से वापस आई तो उसने आम के पेड़ के नीचे छिपाए पैसों की पोटली को निकाला और देखा कि उसकी थैली और सिक्के बदले हुए थे।

जिसे देखकर बुढ़िया फूट फूट कर रोने लगी। अगली सुबह बुढ़िया राजा के पास जाकर सारी घटना को बता दिया। राजा ने अपने राज्य के दर्जी को बुलाया। बुढ़िया से मिली थैली की दिखाते हुए पूँछा- “यह थैली तुमसे किसने बनवाई थी? दर्जी उस थैली को देखते ही पहचान गया और उसने पंडित विष्णु के बारें में बताया।

राजा ने विष्णु को बुलाकर बुढ़िया के पैसों के बारें में पूँछा तो उसने साफ-साफ मना कर दिया। लेकिन, उसकी नजर जब वहीं पर बैठे दर्जी पर पड़ी तो उसका चेहरा पीला पड़ गया। राजा ने फिर से दर्जी को अपने समक्ष बुलाया और उसी कपड़े के बारे में पूछा। दर्जी विष्णु के बारें में ही बताता हैं।

दर्जी की बातों को सुनकर विष्णु का सिर शर्म से झुक जाता हैं। विष्णु राजा के सामने उस पोटली के बारें में सच-सच उगल दिया। जिससे बुढ़िया को उसकी पैसों की पोटली मिल गई। राजा पंडित विष्णु को सजा के तौर पर कुछ दिन के लिए कारावास में डलवा दिया।

नैतिक शिक्षा:

सच्चाई ज्यादा दिन तक नहीं छिपती एक दिन सबके सामने आ ही जाती हैं।

🙋‍♂️ FAQs – चतुराई और बुद्धिमानी भरी पंचतंत्र की कहानियाँ

Leave a Reply