तेनाली राम की कहानियां बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आती हैं। उनकी चतुराई और हाजिरजवाबी हर कहानी को खास बना देती है। आज हम पढ़ेंगे Tenali Rama Stories in Hindi की एक मजेदार कहानी – “बैंगन की सब्जी”। इस कहानी में तेनाली राम अपनी बुद्धिमानी से कैसे मुश्किल स्थिति से बाहर निकलते हैं, यह जानना बहुत रोचक है।
तेनाली राम राजा कृष्णदेव राय के बहुत करीबी हास्य कवि तथा उनके दरबार के आठवें मंत्री थे। तेनाली राम बुद्धिमान, चतुर और हाजिरजवाब थे। राजा कृष्णदेव राय को नए-नए व्यंजनों को खाने-पीने का बहुत शौक था। इसलिए, उन्होंने अपने महल में बहुत अच्छी-अच्छी किस्म की सब्जियाँ लगवा रखी थी।
उन्ही सब्जियों में राजा की सबसे पसंदीदा बैंगन की अच्छी किस्म लगवा रखी थी। उस बगीचे की देखभाल करने के लिए एक सिपाही को नियुक्त किया था। उस बगीचे में उसके सिवाय कोई और नहीं जा सकता था। एक बार राजा कृष्णदेव राय ने दरबार में अपने साथ भोजन पर तेनाली राम को आमंत्रित किया। भोजन में राजा की मनपसंद बैंगन की सब्जी बनी थी।
जिसे तेनाली राम खाकर वाह-वाह किया। बैंगन की सब्जी तेनाली राम को खूब पसंद आई। तेनाली राम शाम को जब वापस घर आया तो वह अपनी पत्नी से राजा के द्वारा दिए हुए दावत में स्वादिष्ट बैंगन की सब्जी के बारें में बताया। उसकी बातों को सुनकर तेनाली राम की पत्नी के मुँह में पानी आ गया।
तेनाली राम की पत्नी वही बैंगन की सब्जी खाने की जिद्द करने लगी। बहुत कहने पर तेनाली राम रात को चुपके से राजा के बगीचे में गया और बैंगन तोड़कर लाया। उस रात तेनाली राम की पत्नी ने बैंगन की सब्जी बनाई। जब दोनों खाना-खाने लगे, तो उसकी पत्नी को सब्जी खूब पसंद आई। उसकी पत्नी ने सोचा, इतना स्वादिष्ट खाना हमारे बेटे को भी खाना चाहिए।
वह अपने पति से कही- “जाओ बेटे को जगाकर आओ जोकि, वह छत पर सो रहा हैं। तेनाली राम अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करता हैं कि अगर वह बैंगन की सब्जी खाएगा तो सबको बता देगा। जिससे मेरी चोरी पकड़ी जा सकती हैं। लेकिन, तेनाली राम की पत्नी उसकी बातों को नहीं मानती। वह जोर दबाव डालकर उसे अपने बेटे को जगाने के लिए छत पर भेज देती हैं।
और देखें: तेनाली राम की कहानी – गुलाब चोर
तेनाली राम अपने साथ पानी से भरा एक लोटा लेकर छत पर गया। वह अपने बेटे के ऊपर जोर-जोर से पानी छिड़कने लगा। उसे जागते हुए कहा- “उठो बेटा, जल्दी करो पानी बरस रहा हैं” कहते हुए और जल्दी-जल्दी पानी का छिड़काव करने लगा। अगली सुबह सिपाही बगीचे में देखता हैं कि उसके बगीचे से कोई बैंगन चोरी करके ले गया हैं।
सिपाही तुरंत जाकर राजा से इस बात के बारे में राजा से बता दिया। राजा को तुरंत संदेह हो गया कि यह काम जरूर तेनाली राम ने ही किया होगा। राजा जानता था कि तेनाली राम बहुत चतुर हैं। बैंगन के बारे में तेनाली राम से पूछने पर वह बातों को घुमा सकता हैं। वह अपने मंत्रियों से तेनाली राम के बेटे को बुलवाया।

राजा तेनाली राम के बेटे से पूछा कि बेटा कल रात तुमने खाने में क्या खाया था? लड़के ने जबाब दिया बैंगन की सब्जी। जोकि, बहुत ज्यादा स्वादिष्ट थी। ऐसी सब्जी मैंने पहले कभी नहीं खाई थी। लड़के की बातों को सुनकर राजा पूरी तरह से समझ गया कि बगीचे में लगे बैंगन की चोरी तेनाली राम ने ही की हैं।
और कहानी पढ़ें: 5 चतुर तेनालीराम के मजेदार किस्से
लेकिन, दरबार में ही बैठे तेनाली राम राजा से कहने लगा- “कल हमारे घर में सब्जी बनी ही नहीं थी, जरूर इसने स्वप्न देखा होगा। तेनाली राम राजा के सामने लड़के से पूछता हैं कल रात का मौसम कैसा था। लड़का जबाब देता हैं, राजन! कल रात बहुत भयानक बारिश हो रही थी।
वही बैठे अन्य दरबारी कहते हैं- “राजन! कल रात बारिश नहीं हुई थी, ये बच्चा जरूर कोई स्वप्न देखा हैं।” तेनालीराम राजा से कहता हैं कि जरूर इसने स्वप्न में बैगन की सब्जी भी खाई होगी। राजा तेनाली राम की बातों को मान गया। उसके ऊपर चोरी का इल्जाम लगाने के लिए उससे माँफी माँगा।
कहानी से सीख:
बुद्धिमानी और सूझबूझ से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
🙋♂️ FAQs – Tenali Rama Stories in Hindi
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.
