जीवन में धन, पद और शोहरत से भी बड़ी चीज़ें होती हैं — ईमानदारी, मेहनत, परोपकार और कर्म पर विश्वास। इस संग्रह में 5 ऐसी jeevan ki seekh kahani Hindi प्रस्तुत की गई हैं जो बताती हैं कि एक गरीब बच्चे की ईमानदारी उसकी जिंदगी कैसे बदल देती है, स्वावलंबी इंसान की असली पहचान क्या होती है, नमक और चीनी की कहानी से हर इंसान की अपनी value का क्या अर्थ है, और भाग्य पर नहीं कर्म पर भरोसा क्यों रखना चाहिए। ये कहानियाँ जीवन के उन मूल सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाती हैं जो हर उम्र में काम आते हैं।
1. गरीब बच्चा और खजाना:

शहर के बाहर बाबू रामदास का ईंट का एक भट्ठा था। उस भट्टे पर आस-पास के गाँव के लोग काम करने आते थे। जोकि, भट्टे से ईंटोंं को निकाल कर टोकरी के माध्यम से चट्टानों पर रखने के लिए ले जाते थे। जिसके बदले में श्रमिकों को भट्टे से निकाली गई ईंटोंं के हिसाब से कुछ पैसे मिलते थे। यह काम बहुत ही मुश्किल भरा था। मजदूर अधिक पैसे कमाने के लिए अधिक से अधिक ईंटों को उठाना चाहते थे।
जिसके कारण उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी। वें पसीने से भीगे हुए रहते थे। श्रमिकों की हालत देख बाबू रामदास को दुख होता था। लेकिन वह कुछ भी नहीं कर सकता था। क्योंकि, उसे भी अपना कारोबार चलाना था। उन्ही श्रमिकों में एक पंद्रह साल का लड़का भी काम करता था। एक बार सभी श्रमिक पंक्ति में लगकर अपनी मजदूरी ले रहे थे।
जब बाबू रामदास के पास उस लड़के का नंबर आया तो उसने अपने मुंशी से पूँछा कि “आप ने इतने छोटे बच्चे को काम पर क्यों रखा हैं?” मुंशी ने बाबू रामदास को लड़के के बारें में बताते हुए कहा- “इस लड़के का नाम रामू हैं, यह लड़का दो दिन पहले हमारे पास काम माँगने के लिए आया था। इसके घर की स्थिति ठीक नहीं हैं तथा इसके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं हैं।
कुछ दिन पहले रामू के पिता का देहांत भी हो गया था। रामू अपनी माँ के साथ रहता हैं, जोकी बीमार रहती हैं। अपना घर चलाने के लिए यह लड़का अब मजदूरी करना चाह रहा था। मुंशी रामू के काम को लेकर बहुत खुश था। रामू किसी से बात नहीं करता था। वह सिर्फ अपने काम में लगा रहता था। एक बार किसी गाँव में चोरी हुई। चोर लूटे हुए खजाने को लेकर अधिक दूर तक भाग न सके।
जिसके कारण वें लूटे हुए खजानों को ईंट के भट्टे में छिपा दिए। अगले दिन होली का त्यौहार था, जिसके कारण उस भट्टे पर मजदूर काम करने के लिए नहीं आए थे। लेकिन, रामू अकेले ईंटों को निकालकर चट्टान पर रख रहा था। अचानक रामू की नजर छिपाए हुए खजानों पर पड़ती हैं। जिसे देख रामू बहुत घबरा गया। रामू दौड़ते हुए मुंशी से मिलने के लिए गया। लेकिन, मुंशी भी वहाँ से जा चुका था। उसे भट्टे पर और कोई भी व्यक्ति नहीं मिलता हैं।
रामू उस बैग को अपने साथ घर ले गया। घर पहुँचकर अपनी माँ से सारी बातें बता दिया। उसकी माँ ने कहा- “बेटा कल तुम इस बैग को मुंशी को दे देना। हमें इस तरह के पैसे को लेने का कोई अधिकार नहीं हैं।” अगली सुबह रामू बैग को लेकर भट्टे पर पहुँचा। जहाँ पर उसकी मुलाकात भट्टे के मालिक बाबू रामदास से हुई। रामू बैग देते हुए सारी घटना को बता दिया।
रामू की ईमानदारी देख बाबू रामदास ने कहा- “रामू तुम्हारी ईमानदारी से मैं बहुत प्रसन्न हूँ। अब तुम कल से भट्टे पर काम करने नहीं आओगे। बल्कि तुम अपनी पढ़ाई करोगे। बाबू रामदास ने अपने मुंशी से कहा- “रामू का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में करवा दो तथा उसकी माँ और रामू के खाने-पीने की भी व्यवस्था कर दो।” इस तरह से रामू को उसकी ईमानदारी की बदौलत उसे एक नई उड़ान मिल गई।
नैतिक शिक्षा:
ईमानदारी व्यक्ति को उचाइयों पर ले जाती हैं।
2. आत्मनिर्भर व्यक्ति की पहचान:

एक बार की बात हैं, कुशीनगर में एक राजा रहता था। जिसका नाम उदयभान सिंह था। उसे अपनी प्रजा से बहुत अधिक लगाव था। इसलिए, उसके राज्य की जनता भी उसे बहुत चाहती थी। राजा अक्सर अपना वेष बदलकर अपने राज्य में घूमा करता था। जिससे वह समझ सके कि उसके राज्य में किसी को कोई दिक्कत तो नहीं हैं।
एक दिन राजा उदयभान सिंह शाम के समय एक रईस व्यक्ति का रूप बदलकर अपने राज्य में घूमने निकले। राजा को बीच रास्ते में एक बुजुर्ग लकड़हारा मिला। वह जंगल से लकड़ियों का एक गट्ठर अपने सिर पर रखकर चला आ रहा था। उसे देख राजा ने पूछा- “बाबा आप इतने बुजुर्ग हो गए हैं फिर भी इस तरह की मेहनत करते हैं, आपको कष्ट नहीं होता हैं।”
और कहानी देखें: हिन्दी कहानी परोपकार का फल
“भगवान ने हमें सुंदर-सुंदर हाथ पैर क्यों दिए हैं?” मेहनत करने के लिए, अगर मैं मेहनत नहीं करूँगा तो मेरे घर में खाना कहाँ से आएगा। लकड़हारे ने कहा। आप किसी की मदद क्यों नहीं ले लेते, राजा ने कहा। लकड़हारे ने जबाब दिया- “मैं ठहरा गरीब आदमी इस दुनिया में मेरा कोई नहीं हैं, मेरी मदद कौन करेगा।”
राजा ने लकड़हारे से पूछा- “क्या आपको मालूम हैं कि आपके राज्य के राजा बहुत दयालु हैं। वे गरीब बेसहारा लोगों की सहायता करते हैं।” लकड़हारे ने कहा- “यह बात मुझे अच्छे से पता हैं कि हमारे राज्य का राजा बहुत दयालु हैं। उनके पास जो भी जाता हैं कभी निराश नहीं लौटता।” लेकिन, जब तक मेरे हाथ पैर चल रहे हैं। मैं खुद परिश्रम करके अपना जीवन यापन करना चाहता हूँ।
किसी के ऊपर निर्भर रहकर मुझे उसके ऊपर भार बनना मेरे वसूलों के खिलाफ हैं। इसलिए, मैं राजा के पास मदद मांगने के लिए नहीं जा रहा हूँ। उसकी बातों को सुनकर राजा नतमस्तक हो गया। उसने कहा- “काश! इस राज्य में तुम्हारे जैसे और लोग होते तो राजा को प्रजा के बारें में अधिक चिंता नहीं होती।”
नैतिक शिक्षा:
आत्मनिर्भर तथा स्वावलम्बी व्यक्ति दूसरों से मदद लेने के बजाय मदद करने की कामना करते हैं।
3. गुण अपने अपने:

मोहन नाम का एक लड़का था, जिसे मीठी चीजों को खाना बहुत पसंद था। वह प्रतिदिन बिना मीठा खाए नहीं रह पाता था। उसे अधिक मीठा खाते देख उसके माता-पिता बहुत चिंतित रहते थे। मोहन को उसके माता-पिता कई बार समझा चुके थे कि अधिक मीठा खाने से आपके दाँत खराब हो जाएंगे। इसके अलावा आपके पेट में कीड़े भी पड़ सकते हैं। लेकिन, मोहन जिद्द करके मीठा खा ही लेता था।
एक बार रात में वह अपने माता-पिता से छिपकर रसोईघर में गया। उसने रसोई की लाइट बिना जलाए एक सफेद डिब्बा निकाला। वह डिब्बा नमक का था। जिसे उसने चीनी समझकर अपने मुँह में डाल लिया। अचानक वह थू… थू… करते हुए बाथरूम में जाकर अपने मुँह को अच्छे से धुला।
वहीं रखे चीनी के डिब्बे ने नमक के डिब्बे को ताना मारते हुए कहा, “नमक भाई हम दोनों देखने में एक तरह से ही दिखते हैं। लेकिन, तुम्हारे गुण के कारण एक बच्चा कितना दुखी हुआ। जबकि मेरी मिठास से वह बहुत प्रसन्न होता हैं। नमक, चीनी की बातों का स्वागत करते हुए कहा “मेरे भाई! जहाँ पर तुम्हारी जरूरत हैं, वहाँ तुम अच्छे हो, और जहाँ पर मेरी जरूरत हैं मैं अच्छा हूँ।
इसे भी देखें: बच्चों को सीख देने वाली कहानियाँ
उस बच्चे ने गलती से मुझे मुहँ में डाल लिया इसलिए, थू… थू… कर रहा था। चीनी, नमक से घमंड में बोली- “ये तुम्हारी मूर्खतापूर्ण बातें मुझे नहीं सुनना, मैं हर जगह अच्छी हूँ।” नमक ने चीनी से कहा- “फिर एक काम करते हैं, आज तुम मेरी जगह पर आ जाओ और मैं तुम्हारी जगह पर। फिर देखते हैं क्या होता हैं।” चीनी उसकी बातों को मान गई। दोनों ने अपनी-अपनी जगह बदल ली।
जब रात का खाना बना तो दाल और सब्जी में नमक की जगह चीनी डल गई। जब सभी लोग खाने की मेज पर बैठे तो खाने के पहले निवाले को खाते ही थू… थू… करते हुए खाने की मेज से उठ गए। घर के लोगों ने अपने रसोइए को बुलाकर भला-बुरा खूब सुनाया। उसने अपने मालिक से गलती की माँफी मांगी।
इधर, नमक ने चीनी से कहा- “देखा, तुमने कहाँ पर किसका महत्त्व हैं।” इसलिए, तुम्हें यह जानना जरूरी हैं कि हर किसी का अपना-अपना एक अलग गुण और स्वभाव होता हैं। जहाँ जो शोभा देता हैं, वहीं उसका उपयोग किया जाता हैं।
कहानी से सीख:
हर किसी चीज का अपना-अपना महत्त्व हैं।
4. कर्म और भाग्य:

एक कुम्भकार जिसका नाम रामरतन था। उसे अपने भाग्य पर बहुत गहरी आस्था थी। वह हर बात में अपने भाग्य को सर्वश्रेष्ठ मानता था। एक बार वह बाजार से बर्तन बेचकर वापस अपने घर को जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात एक महात्मा से हुई।
रामरतन अपने मन की बात पूछते हुए कहा- “महाराज! क्या भाग्य ही सब कुछ होता?” महात्मा चुप थे, रामरतन ने फिर से अपने प्रश्न पूछे “पुरुषार्थ और भाग्य में कौन श्रेष्ठ होता हैं” महात्मा ने पूछा- “अगर तुम्हारे मिट्टी के बर्तनों को बिना वजह कोई तोड़-फोड़ दे, कोई तुम्हारे धन को छीन ले या तुम्हारे परिवार के साथ गलत व्यवहार करे तो तुम क्या करोगे?”
“मैं उससे लड़ पड़ूँगा। मारपीट कर लूँगा।” गुस्से में आकर रामरतन ने कहा। क्या आप भाग्य को श्रेष्ठ मानकर चुपचाप सब कुछ देखते रहोगे? रामरतन ने कहा, बिल्कुल नहीं! फिर तुम ही बताओ क्या श्रेष्ठ हैं। -भाग्य या पुरुषार्थ?” ऋषि ने आगे कहा, “याद रहे, पुरुषार्थ ही भाग्य को बनाता हैं। जैसा पुरुषार्थ, वैसा ही भाग्य होता हैं।” कुम्भकर का भ्रम दूर हो गया। भाग्य और पुरुषार्थ का संबंध उसे अच्छे से समझ में आ गया।
नैतिक सीख:
भाग्य कर्म से बनते हैं, न की कर्म से भाग्य।
5. दान-पुण्य और परोपकार:

गंगापुर गाँव में एक सेठ रहता था। जिसका नाम राधेश्याम था। उसकी गिनती उसके गाँव के सबसे अमिर लोगों में होती थी। उसके पास अपार धन-संपत्ति थी। लेकिन, वह दान के नाम पर कभी भी एक रुपये भी नहीं खर्च करता था। उस गाँव के कई लोग उसे समझा चुके थे कि हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में भी खर्च करना चाहिए। लेकिन, उसने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया।
गर्मी का मौसम था। एक रात सेठ राधेश्याम अपने घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर सोया था। उस रात उसने स्वप्न देखा कि जो व्यक्ति दान-पुण्य करता हैं वह अगले जन्म में राजा बनेगा। जबकि, जो हमेशा पैसे की चाहत रखता हैं तथा दान-पुण्य के नाम पर एक रुपया नहीं खर्च करता, वह भिखारी बनेगा।
और कहानी पढ़ें: शिक्षाप्रद मोरल कहानियाँ
अचानक उसे घर में से कुछ गिरने की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो एक चोर उसके घर के कीमती सामानों की एक बड़ी पोटली बनाकर ले जाने के लिए अपने सिर पर रख रहा था। जोकि भारी होने की वजह से नीचे गिर गई। सेठ राधेश्याम उस पोटली को उठवाने में चोर की मदद करने लगे।
चोर को डर से काँपते देखकर सेठ ने कहा- “डरो मत भाई, तुम यह सब सामान खुशी-खुशी ले जा सकते हो। लेकिन, तुम भी मेरी तरह लगते हो। मैंने अपने कमाए धन में से किसी के लिए एक पैसा नहीं निकाला, इसलिए मेरा धन मुझ पर भार जैसा हैं। अगर तुम भी मेरी तरह नहीं करते, पोटली से थोड़ा सामान निकाल देते तो तुम्हारे लिए यह पोटली उठाना आसान हो जाता।
सेठ की बातों को सुनकर चोर प्रायश्चित करने लागा। वह कहता हैं कि मैं आपका सामान यहीं छोड़ रहा हूँ। मुझे क्षमा कर दीजिए। और वह वहाँ से जाने लगता हैं। सेठ ने कहा कि तुम्हें एक बात पर ही माँफ किया जा सकता हैं। इस पोटली में से कुछ धन ले लो और कोई काम-धंधा शुरू करो।
इस तरह मेरा धन परोपकार में लग जाएगा और तुम्हारा जीवन सुधर जाएगा। चोर ने सेठ के कहेनुसार ही किया और उस दिन दे सेठ अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य और गरीबों की सहायता में खर्च करने लगे।
नैतिक सीख:
जीवन का मकसद सिर्फ धन कमाना और इकट्ठा करना नहीं होना चाहिए। बल्कि परमार्थ के लिए भी जीवन जीना चाहिए।
🙋♂️ FAQs – जीवन की सीख भरी कहानियाँ
Alok Kumar is a passionate storyteller and professional content writer with over 9 years of experience crafting meaningful, reader-friendly content. He specializes in Hindi stories, moral stories for children, inspirational narratives, and value-driven educational writing that sparks imagination and encourages positive thinking, making stories enjoyable for readers of all ages.

