3 सकारात्मक सोच की कहानियां – ईमानदारी, कर्म और धैर्य की सीख

📅 Published on April 7, 2026
You are currently viewing 3 सकारात्मक सोच की कहानियां – ईमानदारी, कर्म और धैर्य की सीख

सकारात्मक सोच जीवन की दिशा बदल सकती है। यहाँ 3 ऐसी हिंदी कहानियां दी गई हैं जो बताती हैं कि ईमानदारी, सही कर्म और धैर्य से जीवन में अच्छा बदलाव लाया जा सकता है।

1. गुस्से का परिणाम:

बहुत समय पहले की बात हैं। श्रीनगर में ‘क्रोधीराम’ नाम का एक गुस्सैल व्यापारी रहता था। जिसे बात-बात में गुस्सा आ जाता था। उस व्यापारी से ग्राहक और उसके परिवार के सभी लोग बहुत डरते थे। अगर व्यापारी को उसके व्यापार में घाटा लग जाता था तो वह अपने गुस्से को अपने परिवार के लोगों के ऊपर निकालता था।

व्यापारी जब बोलना शुरू करता था तो वह किसी और की बातों को नहीं सुनता था। धीरे-धीरे अपने गुस्से के कारण वह बहुत चिड़चिड़ा हो जाता था। और वह अपने आसपास रखी चीजों को भी उठा-उठा कर फेंकने लगता था। एक दिन व्यापारी रात्रि का भोजन कर रहा था। खाने में उसे एक लंबा बाल मिला, जिससे वह बहुत क्रोधित हो गया।

उसने अपनी पत्नी को बुलाकर उसे कड़ी आवाज में समझाया कि यह तुम्हारी पहली और आखिरी गलती हैं। आगे से अगर मेरे खाने में एक भी बाल मिला तो मैं तुम्हें कड़ी से कड़ी सजा दूंगा और इस घर से बाहर निकाल दूंगा। उसकी पत्नी उससे दबी आवाज में कहती हैं- “आगे से ऐसी गलती नहीं होगी, कृपया मुझे माँफ कर दें।” क्रोधीराम की पत्नी ने फिर से उसे दूसरी थाली में भोजन लाकर दिया।

कुछ दिन बाद एक बार क्रोधीराम की पत्नी उसे खाना परोस कर, कुछ समान लाने रसोई में चली गई। क्रोधीराम अचानक देखता हैं कि उसके खाने में बाल पड़ा हुआ हैं। वह गुस्से से लाल-पीला होकर चिल्लाते हुए उठता हैं और उसे सजा देने के लिए उसको गंजी करवाना चाहता हैं। जिसके लिए वह गाँव के नाई को बुलाने के लिए चला गया।

उसकी पत्नी ने सोचा अगर आज मैंने हिम्मत से काम नहीं लिया तो अनर्थ हो जाएगा। क्रोधीराम की पत्नी ने इस घटना की खबर अपने भाइयों तक पहुँचवा दी। जब तक क्रोधीराम नाई को लेकर आता, उसके भाइयों ने उसे बचाने की योजना बना ली। जब क्रोधीराम नाई को लेकर घर पहुँचा तो देखा कि उसके घर के सामने एक चिता बनी हुई थी तथा दाह-संस्कार करने का समान भी रखे हुए थे।

उसने अपने घर पर लोगों को इकट्ठा हुए देख पत्नी के भाइयों से पूँछा – “इतने सारे लोग यहाँ क्या करने के लिए आए हुए हैं?” उसके भाइयों ने बताया कि किसी भी इंसान की पत्नी को गंजी तभी करते हैं, जब उस औरत का पति मर चुका हो। आपकों अपनी पत्नी को गंजी करने से पहले इस चिता पर बैठना होगा।

इसे भी देखें: प्रेरणादायक हिंदी कहानी संग्रह

उन लोगों को बातों को सुनकर क्रोधीराम हक्का-बक्का हो गया। वह सभी के सामने दोनों हाथों को जोड़कर नतमस्तक हो गया और अपनी गलतियों को कबूलने लगा। व्यापारी ने कहा – “मेरे व्यापार में बहुत अधिक नुकसान हो जाने से, मैंने अपना धैर्य खो दिया था। जिससे मैं बहुत ज्यादा क्रोधित हो गया” जिसकी सजा मैं अपनी पत्नी को देने जा रहा था। आप लोग मुझे माँफ कर दो।

मैं आप लोगों को वचन देता हूँ कि आगे से अब मैं कभी भी किसी के ऊपर गुस्सा नहीं करूंगा। उसकी बातों को सुनकर वहाँ के लोगों ने क्रोधीराम को माँफ कर दिया।

नैतिक सीख:

क्रोध में लिया गया निर्णय अक्सर पछतावे का कारण बनता है।

2. ईमानदार रामू और लालची दुकानदार:

desire-to-become-rich-quickly
Image sources: bing.com

हरीराम बीच बाजार में चाट-समोसे का एक ठेला लगाता था। उसके ठेले पर खाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती थी। हरीराम चाट-समोसे बेचता था। लेकिन, उसकी चाहत बहुत बड़ी थी। वह बहुत जल्द बड़ा आदमी बनना चाहता था। जिसके कारण वह ग्राहकों के साथ हेरा-फेरी भी किया करता था।

अगर कोई ग्राहक समोसे खाने से पहले उसे पैसे दे दिया तो वह उसके समोसे खाने के बाद दुबारा से पैसे माँगने लगता था। यहाँ तक की वह बात-बात में लड़ाई भी कर लेता था। हरीराम का रवैया ग्राहकों के प्रति बहुत खराब था। लेकिन, बाजार में चाट-समोसे की एक ही दुकान होने के कारण उसके पास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी।

एक दिन हरीराम ने अपनी दुकान सुबह-सुबह खोल दी। उस दिन उसकी बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आ रहे थे। वह सुबह से दोपहर तक सौ रुपये कमा लिया था। उसने पास की मिठाई की दुकान से सारे खुल्ले पैसे दे कर एक सौ रुपये का कडक नोट ले लिया। अब वह अपनी दुकान बंद करके रिश्तेदार की खातिरी के लिए सामान लेने के लिए निकलने वाला ही था कि उसकी दुकान पर फटे-पुराने कपड़े पहने रामू नाम का एक लड़का आया।

उसने दो रुपये का नोट देते हुए एक रुपये का समोसा लिया। पूरे दिन की बिक्री के पैसे हरीराम के हाथ में ही थे। जब वह रामू को समोसे का दोना पकड़ा रहा था तो वह सौ रुपये का नोट भी उसके हाथ में चला गया। लेकिन, रामू उसके पैसों से बिल्कुल अंजान था। जब उसने अपने एक रुपये वापस मांगे तो हरीराम गुस्से से भरी आवाज में बोला – “एक रुपये का नोट देकर, एक रुपये और मांग रहा हैं। चला जा यहाँ से, नहीं तो तुम्हें पुलिस के हवाले कर दूंगा।

और भी देखें: जीवन में सीख देने वाली और कहानियाँ

हरीराम की डांट भरी आवाज सुनकर रामू डर गया। वह समोसे का दोना लेकर अपने घर को चला गया। इधर हरीराम मेहमानों के लिए सामान की खरीदारी करने चला गया। सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचकर देखता हैं कि उसके पास सौ रुपये का नोट नहीं था। अब वह परेशान हो उठा। उसने अपने जेब और थैलों को टटोल कर देखा उसे कुछ नहीं मिला।

वह भागते हुए अपनी दुकान पर पहुंचकर इधर-उधर खोजबीन करने लगा। लेकिन, उसे वहाँ भी कुछ नहीं मिला। अब वह चिंतित होकर अपनी दुकान पर बैठ गया। तभी रामू फिर से उसके पास आया। इसके पहले रामू उससे कुछ कहता “हरीराम रामू के ऊपर जोर-जोर से यह कहते हुए चिल्लाने लगा कि मैंने तुम्हें कह दिया कि तुमने मुझे एक रुपये दिए थे। फिर भी तुम पैसे मांगने आ गए।”

रामू ने सौ रुपये का कडक नोट उसकी तरफ बढ़ाते हुए कहा – “अंकल मैं अपने एक रुपये मांगने नहीं, मैं यह सौ रुपये आपको देने आया हूँ। जोकि, आपके समोसे पकड़ाते समय दोने के साथ मेरे पास आ गया था।” पैसा देख उसकी आँखें चमक उठी। उसने गल्ले से एक रुपये का नोट देते हुए कहा – रामू अगर आज तुम भी मेरी तरह बेईमान होते तो मेरी इज्जत का क्या होता।

हरीराम ने रामू का माथा चूमते हुए यह कसम खाई की भविष्य में वह कभी भी बेईमानी नहीं करेगा, और वह सामान लेने बाजार को चला गया।

कहानी से सीख:

ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी होती है।

2. कर्म का महत्व:

brahmin-and-barber
Image sources: bing.com

किसी गाँव में एक नाई और पंडित रहते थे। उस गाँव के आसपास कई गाँवों में और कोई नाई और पंडित नहीं था। लोग किसी भी आयोजन में अपने घर पर उन्ही दोनों नाई और पंडित को बुलाते थे। इस तरह से दोनों हर जगह एक साथ आते-जाते थे। जिससे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। नाई जब भी पंडित से मिलता था तो वह पंडित से तरह-तरह के सवाल किया करता था। जिसका जबाब पंडित जरूर देता था।

एक बार नाई और पंडित किसी आयोजन से वपास अपने घर जा रहे थे। नाई पंडित से सवाल किया – “लोग कितने परेशान हैं, लोगों को नौकरी नहीं मिल रही हैं, लोग भूखे मर रहे हैं, लोगों के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं हैं। भगवान को कुछ दिखाई क्यों नहीं देता। उस समय पंडित नाई को कुछ जबाब नहीं दिया। दोनों पैदल चलते चला जा रहा था।

अचानक रास्ते में उन्हें एक भिखारी मिला। पंडित, भिखारी को दिखाते हुए नाई से कहा- “इसके दाढ़ी और बाल इतने बड़े-बड़े हैं, तुम नाई हो तुम्हारा फर्ज हैं इसके बाल काटना, तुम्हारे होने से क्या फ़ायदा? नाई ने पंडित को जबाब दिया- ”महाराज, यह इंसान जब मेरे पास आएगा, तभी तो मैं इसके बाल काटूँगा।”

पंडितजी ने कहा- “यही बात तो मैं तुम्हें समझाना चाहता हूँ कि किसी भी इंसान को अपने कष्टों को दूर करने के लिए उसे कुछ न कुछ करना पड़ेगा।” परेशान वही होते हैं जो कर्म नहीं करना चाहते। जो भी व्यक्ति मेहनत और लगन से अपने कर्म कर रहा हैं। वह सफलता कि सीढ़ी पर दिन प्रतिदिन चढ़ता जाएगा।

नैतिक सीख:

कर्म ही सफलता का असली आधार है।

kahanizone-site-icon

Get Beautiful Moral Stories Every Week

Moral stories for kids & adults
Short • Inspiring Easy to Read

📖 Free Story PDF on signup

No spam. Only stories. Unsubscribe anytime.

Leave a Reply