चतुर बंदर और शेर की कहानी | Story of Clever Monkey and Lion

📅 Published on October 9, 2024
🔄 Updated on February 24, 2026
You are currently viewing चतुर बंदर और शेर की कहानी | Story of Clever Monkey and Lion
AI generated illustration

चतुर बंदर और शेर की कहानी:

बच्चों को शेर, बंदर, हाथी, खरगोश, चूहा की कहानी सुनना बहुत अच्छा लगता हैं। क्योंकि, बच्चे इन्हें कभी न कभी जरूर देखें हुए होते हैं। जबकि, इन सभी में बंदर और शेर की कहानी बहुत प्रसिद्ध हैं। बंदर हर कहानी में अपनी चतुराई और चालाकी के लिए जाना जाता हैं। इसलिए, हम इस लेख में आपको एक छोटी कहानी इन हिंदी में सुनाने जा रहे हैं, जोकि निम्नलिखित प्रकार से हैं:

चंपक वन में सभी जानवर बहुत हंसी-खुशी रहते थे। वे सभी हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देते थे। चंपक वन बहुत सुंदर वन था। जहाँ पर जानवरों को खाने-पीने की कोई कमी नहीं रहती थी। वन के पास नदी होने के कारण जंगल के जानवरों को पानी पीने के लिए दूर भी नहीं जाना पड़ता था। इस तरह से सभी जानवर इस वन में बहुत खुश रहते थे।

एक दिन चंपक वन में एक शेर रहने के लिए आ गया। जोकि बहुत खूंखार शेर था, उसकी भूख किसी जानवर को खाए बिना नहीं मिटती थी। शेर ने चंपक वन में देखा कि यहाँ पर तो बहुत सारे छोटे-छोटे जानवर हैं। जिसे वह खाकर अपनी भूख मिटा सकता हैं। उस दिन से शेर आसानी से किसी भी जानवर के ऊपर झपट पड़ता और उसको मारकर खा जाता था।

lion-shadow-in-the-well
Image sources: bing.com

चंपक वन के जानवरों में डर और भय का माहौल पैदा हो गया था। सभी जानवर सोचने लगे, “हम सभी मारे जाएंगे अब हम क्या करें”? एक दिन सभी जानवर मिलकर शेर के पास गए। शेर अपने पास सारे जानवरों को आते देख मन ही मन में खुश होकर सोचने लगा कि आज तो मुझे बड़ी पार्टी मिलने वाली हैं।

बंदर ने कहा,”शेर दादा आप हमें खाने के लिए इधर-उधर मत भटका करो। हम लोग एक-एक करके आपके पास आते जाएंगे और आप हमें आसानी से खा लेना।” बंदर की बात सुनकर शेर बहुत खुश हुआ। उसने कहा “देखो, तुम लोगों की शर्त मुझे मंजूर हैं।

और भी कहानी देख सकते हैं: प्रेरणादायक हिंदी कहानियां

लेकिन, तुम लोग मेरी एक बात ध्यान से सुन लो। अगर मैं किसी भी दिन भूखा सोया तो तुम लोगों को एक साथ मार दूंगा। शेर की बात सभी जानवरों ने मान ली और एक-एक करके शेर के पास जाना शुरू कर दिया। जिसके कारण शेर को बैठे-बैठे भोजन मिलने लगा।

चतुर बंदर की समझदारी:

एक दिन शेर के पास बंदर का जाने का नंबर आया। बंदर ने सोचा मुझे अभी और जीना हैं, मुझे मरना नहीं हैं। रास्ते में जाते-जाते बंदर भगवान से यही प्रार्थना करते हुए जा रहा था कि अपनी जान कैसे बचाए? तभी शेर की गुफा में घुसते समय उसे एक कुआं दिखाई दिया जिसमें साफ पानी भरा था।

बंदर को गुफा में देखकर शेर दहाड़ मारकर खड़ा हो गया। उसने पूछा, “तू तो बहुत छोटा हैं, तुझे खाकर मेरी भूख नहीं मिटेगी। आज जंगल के सारे जानवर मारे जाएंगे।” बंदर रोते हुए कहा, “महाराज! आज आप का जन्मदिन हैं, जिसके उपलक्ष्य में मेरे साथ दो मेमने और आ रहे थे। हमें रास्ते में एक शेर मिला जो आप से भी ज्यादा शक्तिशाली हैं।

जिसने दोनों मेमनों को खा लिया और आपको डरपोक और बुजदिल बोलते हुए मेरे साथ आप की गुफा में आ गया। बंदर की बातें सुन शेर गुस्से से लाल-पीला हो गया। उसने कहा, “मेरे अलावा इस जंगल में और कौन आ गया, मुझे उससे मिलाओ। बंदर ने कहा, महाराज! उससे मत मिलों, वह आपसे कई गुना शक्तिशाली हैं।

story-of-clever-monkey-and-lion
Image sources: bing.com

इसी तरह की और कहानी पढ़ें: बच्चों का मन बहलाने वाली मनोरजंक कहानियाँ

शेर को और गुस्सा आ गया। उसने कहा, “तुम जल्दी से मुझे उससे मिलाओ नहीं तो मैं तुम्हें खा जाऊंगा।” बंदर ने कहा, “ठीक हैं महाराज, आओ देखो इसी कुएं में छिपा हैं।” शेर ने कुएं के अंदर देखा तो उसकी गुस्से वाली परछाई दिखाई दी। शेर ने सीधा कुएं में छलांग लगा दी और बाहर न निकल पाने के कारण कुएं में ही दम तोड़ दिया।

बंदर तुरंत उछलते हुए चंपक वन में जाकर सारी कहानी सभी जानवरों को बता दी। बंदर की बात सुनकर सभी जानवर खुशी से झूम उठे और बंदर को अपने सिर पर उठा कर खूब खुशियां मनाई और कहने लगे “जान बची सो लाखों पाए”

कहानी से सीख:

बुद्धि और समझदारी से हर मुश्किल पर जीत पाई जा सकती है।

🙋‍♂️ FAQs – Short Moral Stories in Hindi

kahanizone-site-icon

Get Beautiful Moral Stories Every Week

Moral stories for kids & adults
Short • Inspiring Easy to Read

📖 Free Story PDF on signup

No spam. Only stories. Unsubscribe anytime.

Leave a Reply